सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' का हिस्सा होंगे रामचरण, एक्टर बोले- 'मुझे लगा वो मजाक था'

साउथ सुपरस्टार रामचरण सलमान खान की फिल्म में कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं। सलमान खान ने बताया कि कैसे रामचरण फिल्म की शूटिंग का हिस्सा बने।

मुंबई, 2 अक्टूबर: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर काफी चर्चा में हैं। भाईजान की इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में हाल ही में सलमान के फैंस की एक्साइटमेंट उस वक्त और भी ज्यादा बढ़ गई, जब एक्टर ने बताया कि साउथ सुपरस्टार रामचरण का उनकी अपकमिंग फिल्म में कैमियो होने वाले है। सलमान ने बताया कि आरआरआर स्टार रामचरण एक्टर से उस वक्त मिलने आए थे, जब उनकी फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही थी।

Salman Khan

सलमान खान ने बताया कि रामचरण मुझसे मिलने आए और कहा कि मैं ये करना चाहता हूं। मैंने उनसे कहा- नहीं नहीं। लेकिन उन्होंने कहा कि मैं उसी फ्रेम में तुम्हारे साथ रहना चाहता हूं। मुझे लगा कि रामचरण मजाक कर रहे हैं। इसलिए मैंने कहा कि हम इस बारे में कल बात करेंगे।

अगली सुबह उन्हें उनकी वैनिटी वैन और पोशाक दोनों मिल गई, तो वो हमारे सामने आए। मैंने उनसे पूछा कि आप यहां क्या कर रहे हैं? रामचरण ने जवाब दिया- मैं सिर्फ यहीं रहना चाहता हूं।

सलमान खान याद करते हैं कि वे राम चरण को वहां देखकर काफी खुश थे। भाईजान ने जब रामचरण से इस बारे में पूछा तो उन्होंने पॉजिटिव रिस्पॉन्स किया। सलमान ने बताया कि फिर इस तरह वे हमारी फिल्म में आए और हमने शूटिंग के दौरान काफी अच्छा समय बिताया।

बताते चलें कि रामचरण की आरआरआर को बहुत बढ़िया रिस्पॉन्स मिला। फिल्म को कई कैटेगरी में बेस्ट अवॉर्ड मिला है। एक्टर्स की वैराइटी की बात करें, तो रामचरण और जूनियर एनटीआर.. दोनों को ही सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तौर पर नामित किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+