Ramayana: 'कभी थे छिछोरे, आज हैं 2000 करोड़ी', एक सॉफ्टवेयर डेवलपर कैसे बना फिल्मी दुनिया का शानदार निर्देशक?

Ramayana: देश की मोस्ट अवेटड फिल्म 'रामायण' का फर्स्ट लुक लोगों के बीच आ चुका है, जिसकी चर्चा जोरों पर है। फिल्म में 'राम' की भूमिका रणबीर कपूर निभा रहे हैं। कपूर खानदान के शहजादे ने अभी तक पर्दे पर केवल रोमांटिक रोल प्ले किए हैं, ये पहली बार है कि वो किसी फिल्म में धार्मिक रोल कर रहे हैं।

सभी को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है तो वहीं फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी का कहना है कि 'ये फिल्म उनकी जिम्मेदारी है, जिसे उन्हें हर हालत में निभाना है।'

Ramayana

उन्होंने कहा कि 'रामायण संस्कृति की आत्मा को अंदर समेटे हुए है, हम सभी इसकी कहानी सुनते हुए बड़े हुए हैं इसलिए हमारा यह मकसद था कि इस आत्मा को सम्मान दें और इसे सिनेमैटिक भव्यता के साथ लोगों तक पहुंचाएं।'

'हनुमान' की भूमिका में सन्नी देओल

आपको बता दें कि इस फिल्म में 'लक्ष्मण' का रोल रवि दुबे निभा रहे हैं तो वहीं 'हनुमान' की भूमिका में सन्नी देओल नजर आएंगे तो वहीं 'रावण' का किरदार यश प्ले कर रहे हैं तो वहीं साइ पल्लवी को 'सीता' के रोल के लिए चुना गया है।

नितेश तिवारी की अब तक की जर्नी बेहद दिलचस्प रही है (Ramayana)

इतने सारे सितारों के साथ फिल्म बनाना आसान काम नहीं है लेकिन नितेश तिवारी ने ये भारी-भरकम काम किया है। आपको बता दें कि बहुत कम वक्त में फिल्मी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान वाले नितेश की अब तक की जर्नी बेहद दिलचस्प रही है।

'एक निर्देशक जहाज का कप्तान होता है'

कहा जाता है कि 'एक निर्देशक जहाज का कप्तान होता है', एक अच्छी कहानी को केवल एक कुशल निर्देशक ही न्यायसंगत ठहरा सकता है और इस मामले में नितेश तिवारी को महारत हासिल है।

आईआईटी बॉम्बे से की पढ़ाई (Ramayana)

अलग सोच, संवेदनशील कहानी कहने की शैली और बेहतरीन निर्देशन के कारणनितेश तिवारी ने वो मुकाम हासिल किया है, जहां पहुंचना हर किसी के नसीब नहीं होता है। 22 मई 1973 को मध्य प्रदेश में बीडी तिवारी के घर पर जन्मे नितेश ने 1996 में आईआईटी बॉम्बे से अपनी पढ़ाई पूरी की और मेटलर्जी और मैटेरियल साइंस इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की थी।

नितेश तिवारी की दिलचस्पी लेखन में थी (Ramayana)

लेकिन नितेश तिवारी की दिलचस्पी लेखन में थी इसलिए चार महीने तक सॉफ्टवेयर डेवलपर के रूप में काम करने के बाद उन्होंने ये फील्ड छो़ड़ दी।

साल 2011 में नीतेश ने 'चिल्लर पार्टी' में सह-निर्देशन किया

इसके बाद साल 2011 में नितेश तिवारी ने 'चिल्लर पार्टी' में सह-निर्देशन किया और इसके बाद शुरू हुआ ना रूकने वाला सिलसिला, इन्होंने 'भूतनाथ रिटर्न्स' (2014) का निर्देशन किया, जिसको काफी सराहा गया लेकिन इसके बाद आई वो फिल्म जिसने पूरे देश में ऐसा शोर मचाया कि हर किसी की जुबान पर केवल नितेश तिवारी का नाम हो गया, वो फिल्म थी 'दंगल'।

2000 करोड़ी डायरेक्टर कहलाते हैं नितेश तिवारी

साल 2016 में आमिर खान-स्टारर इस फिल्म ने सफलता के ऐसे झंडे गाड़े, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। इस फिल्म ने पूरी दुनिया में 2000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी और इसी वजह से नितेश तिवारी को लोग 2000 करोड़ी डायरेक्टर बोलते हैं।

साल 2019 में इन्होंने 'छिछोरे' फिल्म बनाई

साल 2019 में इन्होंने 'छिछोरे' फिल्म बनाई, जो युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य, परीक्षा के दबाव और आत्महत्या जैसे संवेदनशील विषयों को छूती थी। जिसके लिए भी इन्हे काफी तालियां मिली थीं।

Ramayana से लोगों को बहुत ज्यादा उम्मीद

यही कारण है कि 'रामायण' से लोगों को बहुत ज्यादा उम्मीद है, इस फिल्म को दो भागों में विभाजित किया गया है, फ्रेंचाइजी का अनुमानित बजट 800 करोड़ रुपये है, जिसे भारत की सबसे महंगी फिल्म कहा जा रहा है, देखते हैं कि इस बार भी लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरते हैं या नहीं?

पुरस्कार और सम्मान

  • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार - चिल्लर पार्टी के लिए
  • फिल्मफेयर अवॉर्ड - 'दंगल' और 'छिछोरे' के लिए
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+