'Disha Salian का नहीं हुआ रेप', SIT ने HC में सौंपी रिपोर्ट,क्या ठाकरे को मिल गई क्लीन चिट?
Disha Salian: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान केस की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बुधवार को बॉम्बे हाई कोर्ट में कहा कि 'दिशा सालियान (28) की मौत में किसी भी तरह के संदेह की कोई गुंजाइश नहीं है, उसके 'प्राइवेट पार्ट' पर किसी तरह के चोट नहीं थे, यौन और या शारीरिक हमले के कोई संकेत नहीं मिले लेकिन मामले की जांच जारी है।'
रिपोर्ट में आदित्य ठाकरे का भी जिक्र किया गया है। कहा गया है कि उन्हें बेवजह बदनाम किया जा रहा है, उनका इस केस में कोई रोल अभी तक सामने नहीं आया है। आपको बता दें कि मुंबई के उत्तरी क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में टीम मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

जिसे मूल रूप से आत्महत्या मानकर बंद कर दिया गया था लेकिन दिशा के पिता सतीश सालियान का कहना था कि 'उनकी बेटी के साथ रेप हुआ था और उसे बर्बरता पूर्वक मारा गया था इसलिए इस मामले की जांच CBI से करवाई जाए।'
Disha Salian के पिता ने लगाए गंभीर आरोप
आपको बता दें कि एसआईटी का यह बयान दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान द्वारा दायर एक याचिका के जवाब में आया है, जिसमें शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे और अन्य के खिलाफ गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है। मालूम हो कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर, जून 2020 में मृत पाई गई थीं।
Disha Salian की पार्टी में शामिल हुए थे आदित्य ठाकरे
अपनी याचिका में, सतीश सालियान ने दावा किया कि '8 जून 2020 को दिशा ने अपने घर पर एक पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें आदित्य ठाकरे शामिल हुए थे, जिनके साथ उनके अंगरक्षक, अभिनेता सूरज पंचोली और डीनो मोरिया समेत अन्य लोग भी थे। प्रत्यक्षदर्शी खातों का हवाला देते हुए, उन्होंने याचिका में दावा किया कि 'दिशा के साथ "सामूहिक बलात्कार किया गया, उसे जबरदस्ती रोका गया और क्रूर यौन हमला किया गया।'
सामूहिक बलात्कार के आरोप बेबुनियाद
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र नागरकर ने दिशा के पिता द्वारा लगाए गए सामूहिक बलात्कार के आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताया। नागरकर ने स्पष्ट किया कि 2020 की क्लोजर रिपोर्ट "केवल मामले में की गई वैज्ञानिक जांच और बोरीवली पोस्टमार्टम सेंटर द्वारा जारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर आधारित थीट जिसमें यौन या शारीरिक हमले के कोई संकेत नहीं मिले।
यौन या शारीरिक हमले के कोई संकेत नहीं
जांच से पता चला कि दिशा की मौत से पहले वह बहुत नशे में थी, जिसकी पुष्टि कलिना प्रयोगशाला की एक फोरेंसिक रिपोर्ट से हुई है। घटना की रात के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल कॉल रिकॉर्ड की जांच की गई, लेकिन 'कोई संदिग्ध या आपत्तिजनक गतिविधि नहीं देखी गई।'
आदित्य ठाकरे को क्लीनचिट! संजय राउत ने कही बड़ी बात ( Disha Salian)
मुंबई पुलिस की एसआईटी की रिपोर्ट में आदित्य ठाकरे को क्लीनचिट दिए जाने पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, 'अब, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस , नारायण राणे के बेटे नितीश राणे, देवेंद्र फडणवीस, अन्य भाजपा नेता, एकनाथ शिंदे, इन सभी को शिवसेना (यूबीटी) और आदित्य ठाकरे से माफी मांगनी चाहिए, इन सभी ने एक युवा नेता को बदनाम करने की कोशिश की है।'












Click it and Unblock the Notifications