कौन है Ramayana के 'लक्ष्मण' की असली उर्मिला? जानें कब-कहां और कैसे शुरू हुईं इनकी Love Story
Ramayana: देश की मोस्ट अवेटड फिल्मों से एक है 'रामायण', जिसमें लीड रोल यानी कि 'राम' की भूमिका रणबीर कपूर निभा रहे हैं। फिल्म में भारी-भरकम स्टारकास्ट है। आपको बता दें कि इस फिल्म में 'हनुमान' के रोल में सन्नी देओल हैं तो वहीं 'लक्ष्मण' की भूमिका रवि दुबे निभा रहे हैं। फिल्म में साई पल्लवी 'सीता' और यश 'रावण' के किरदार में नजर आएंगे।
वैसे तो सभी सितारे काफी मंझे हुए हैं लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा रवि दुबे की हो रही है, जो कि टीवी जगत का, लोकप्रिय चेहरा हैं, वैसे वो मूल रूप से यूपी के गोरखपुर के रहने वाले हैं।

23 दिसंबर 1983 को जन्मे रवि के पिता, एक सिविल इंजीनियर थे, पापा की नौकरी दिल्ली में होने की वजह से रवि की पढ़ाई देश की राजधानी में हुई। रवि खुद टेलीकॉम इंजीनियरिंग में स्नातक हैं लेकिन एक्टिंग के कीड़े ने उन्हें रूपहले जगत तक पहुंचा दिया, रवि ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। वो कई विज्ञापनों में नजर आ चुके हैं।

डीडी के लोकप्रिय शो 'स्त्री तेरी कहानी' में मिला ब्रेक
उन्हें एक्टिंग में पहला ब्रेक साल 2006 में डीडी के लोकप्रिय शो 'स्त्री तेरी कहानी' से मिला था, इसके बाद ये कई टीवी शोज में नजर आए लेकिन लोकप्रियता हासिल हुई साल 2014 में आए डेली सोप 'जमाई राजा' से, जिसने इन्हें टीवी का बड़ा स्टार बना दिया था। उन्होंने '12/24 करोल बाग', 'कुबूल है', और 'मात पिताह के चरणों में स्वर्ग' जैसे शोज में भी काम किया है तो वहीं वह 'नच बलिए 5', 'खतरों के खिलाड़ी' और 'कॉमेडी नाइट्स' बचाओ जैसे 'कई रियलिटी शोज' में भी नजर आ चुके हैं।
12/24 करोल बाग... शो से शुरु हुई प्रेमकहानी (Ramayana)
12/24 करोल बाग... शोज ने तो उनकी पर्सनल लाइफ भी बदल दी क्योंकि इस शो के सेट पर उनकी मुलाकात सरगुन मेहता से हुई, दोनों काम करने के दौरान एक-दूसरे के करीब आए और फिर दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई।
टीवी की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं सरगुन
मालूम हो कि सरगुन मेहता भी टीवी की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। दोनों ने शो में ऑन-स्क्रीन कपल की भूमिका निभाई थी लेकिन तब दोनों नहीं जानते थे कि दोनों का रील रोमांस रीयल प्रेम में बदल जाएगा।
'नच बलिए 5' शो में रवि ने किया था सरगुन को प्रपोज (Ramayana)
रवि ने डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 5' में बड़े खास अंदाज़ में सरगुन को प्रपोज किया था। उन्होंने 7 दिसंबर, 2013 को शादी की थी। दोनों सिने जगत के हॉट कपल में से एक हैं। सरगुन 'फुलवा', 'क्यों हुआ तेरा वादा', 'बालिका वधू' जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं।

Dreamiyata Entertainment नाम से खोला प्रोडक्शन हाउस
रवि और सरगुन ने मिलकर Dreamiyata Entertainment नाम से एक प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया है। इसके तहत वे वेब सीरीज, फिल्में और टीवी शोज का निर्माण कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications