OI Exclusive: मौत से 7-8 दिन पहले बॉडी देती है ये 5 संकेत? किया इग्नोर तो हो सकता है Shefali Jariwala जैसा हाल
OI Exclusive Shefali Jariwala: 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला की असमय मौत से लोग सदमे में हैं, 42 साल की अभिनेत्री इस तरह से दुनिया से विदाई लेगी ये किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था क्योंकि वो बेहद ही फिट नजर आती थीं, इसी वजह से आज लोग सवाल कर रहे हैं कि 'जो इंसान इतना स्वस्थ था, अपनी फिटनेस पर ध्यान देता था, वो कैसे कार्डियक अरेस्ट का शिकार हो गया? '
फिलहाल शेफाली जरीवाला की मौत की जांच पुलिस कर रही है। उम्मीद है कि सच जल्द ही सामने आ जएगा, मालूम हो कि शेफाली केवल अकेली हस्ती नहीं हैं, जो कि कार्डियक अरेस्ट की शिकार हुईं, इससे पहले कई नामचीन हस्तियों की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई है, जिसमें कि टीवी स्टार सिद्धार्थ शुक्ला का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है।

शेफाली की मौत के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। nishawar01 नाम के यूजर ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 'हार्ट अटैक से पहले बॉडी 7-8 दिन पहले ही संकेत देने लगती है।'
क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई (Shefali Jariwala)
जिसे लोग अक्सर इग्नोर मार देते हैं और इसके चलते भयावह स्थिति पैदा हो जाती है इसलिए अगर आप लोगों को भी ये लक्षण दिख रहे हैं तो इसे नजर अंदाज करने के बजाय तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
वायरल वीडियो में निम्नलिखित 5 संकेतों का जिक्र किया गया है?
- ठंडा पसीना
- अपर चेस्ट, अपर बैक में दर्द होना
- लेफ्ट हैंड में असहनीय दर्द
- जबड़े में दर्द
- सीने पर भारीपान लगना
Oneindiahindi ने इस वायरल वीडियो की सत्यता जानने की कोशिश की, हमने Dr. Mh Yusuf Ansari Cardiologist , बलरामपुर अस्पताल लखनऊ से एक्सक्लूसिव बातचीत की, उन्होंने जो बताया वो उसे हर किसी को जानना काफी जरूरी है।

'हां ऐसा होता है, बॉडी सिग्नल देती है' (Shefali Jariwala)
डॉ अंसारी ने कहा कि 'हां ऐसा होता है,बॉडी सिग्नल देती है, अचानक इंसान को थकान महसूस होने लगे, हार्ट रेट बढ़ जाए ,बीपी लो हो जाए, पसीना आने लगे, जिसे भी ये महसूस होता है तो इसका मतलब संकेत मिल रहे हैं लेकिन ये लक्षण ऐसे नहीं कि किसी की मौत हो जाए।'
कार्डियक अरेस्ट और हार्ट अटैक में होता है अंतर
उन्होंने आगे कहा कि 'कार्डियक अरेस्ट में अचानक से दिल की धड़कनें रुक जाती हैं, अचानक इंसान बेहोश हो जाता है जबकि हार्टअटैक तब आता है जब दिल की मांसपेशियों को खून न मिलने से नुकसान होता है इसके पीछे ब्लड क्लॉट या प्लाक में ब्लॉकेज जैसे कई कारण होते हैं, दोनों में अंतर हैं।'
क्या वेटलॉस के लिए खाने वाले पाउडर और घंटों जिम में बिताना सेफ नहीं है?
तो इस पर डॉ अंसारी ने कहा कि 'पाउडर वगैरह शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं, अपने मन से इस तरह की चीजों को ट्राई नहीं करना चाहिए, बिना डॉक्टर से पूछे सोशल मीडिया पर प्रचारित चीजों के इस्तेमाल से बचना चाहिए।'
एक आम आदमी को घंटों जिम में बिताना सही नहीं
'रही बात जिम की तो जिनका प्रोफेशन है, जिनकी रोजी-रोटी उससे चल रही है, उनकी तो मजबूरी है लेकिन एक आम आदमी को घंटों जिम में बिताना सही नहीं है, उसे एरोबिक्स, ब्रिक्स वॉक और योगा करना चाहिए और बहुत हैवी एक्सरसाइज से बचने की कोशिश करनी चाहिए।'
27 जून की रात Shefali Jariwala की हुई मौत
गौरतलब है कि 27 जून की रात शेफाली की अचानक तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें बेलेव्यू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शेफाली की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया है हालांकि अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने नहीं आई है, फिलहाल जांच जारी है।












Click it and Unblock the Notifications