रामायण के रावण 'यश' ने 300 रुपए से आज छाप लिए करोड़ों पैसे, 'रॉकी भाई' सालाना ऐसे करते हैं कमाई
Ramayana Yash Net Worth: कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार यश इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ' के लीड एक्टर यश अब जल्द ही बॉलीवुड फिल्म 'रामायण' में नजर आएंगे। आपको बता दें कि इस फिल्म में यश लंका नरेश रावण का किरदार निभा रहे हैं।
फिल्म 'रामायण' का टीजर रिलीज
यश के फैंस इस बात को जानने के बाद से काफी खुश हो गए हैं और बड़ी ही बेसब्री के साथ इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। गत 3 जुलाई 2025 को फिल्म 'रामायण' का टीजर रिलीज हुआ था जो लोगों को काफी पसंद आया है।

'रामायण' में रावण का किरदार निभाएंगे यश
फिल्म में भगवान श्रीराम के किरदार में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर नजर आएंगे जबकि माता सीता का रोल साई पल्लवी निभाएंगी। वहीं फिल्म में रावण के रोल में यश नजर आने वाले हैं। ऐसे में लोग यश के लुक और एक्टिंग को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
फिल्म 'केजीएफ' ने मचाया था हंगामा
आपको बता दें कि यश ने फर्श से अर्श तक का शानदार सफर तय किया है। फिल्म 'केजीएफ' से देश-दुनिया में खास पहचान बना चुके यश कभी मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते थे, लेकिन आज उनके पास इतनी दौलत है जिसका आप अंदाजा तक नहीं लगा सकते हैं।
यश ने निभाया था 'रॉकी' भाई का रोल
जानकारी के अनुसार फिल्म 'केजीएफ' में यश ने 'रॉकी' भाई का रोल निभाया था जो कि लोगों को काफी पसंद आया था। फिल्म 'केजीएफ' और 'केजीएफ चैप्टर 2' दोनों मूवीज में यश ने दमदार अभिनय किया था।
यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है
आपको बता दें कि यश का जन्म कर्नाटक के हसन शहर में साल 1986 में हुआ था। यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना बदलकर यश रख लिया था। वहीं यश के पिता का नाम अरुण कुमार गौड़ा और मां का नाम पुष्पा है।
300 रुपए लेकर एक्टर बनने निकले थे यश
-यश ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें साउथ इंडस्ट्री का फेमस एक्टर बनना था इसलिए वह अपना घर छोड़ बेंगलुरु के लिए निकल पड़े थे। उस समय उनके पास सिर्फ 300 रुपये थे। ऐसे में उन्होंने पैसे कमाने के लिए कई तरह का काम किया था।
-यश स्टूडियो में मौजूद लोगों को चाय पिलाते थे। तब उन्हें दिनभर में सिर्फ 50 रुपए मिलते थे। इसके बाद उन्हें असिस्टेंट डायरेक्शन का काम मिला था। यश ने फिल्मों में एंट्री करने के लिए खूब मेहनत की और आज के समय में वह कन्नड़ सिनेमा के पॉपुलर एक्टर हैं।
साल 2007 से शुरू किया था करियर
-येश ने साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'जमवादा हुडुगी' से साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। हालांकि वह साल 2003 में टीवी सीरियल में भी काम कर चुके थे। साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म मोगिना मनासू से यश को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली थी। अब उनका स्टारडम सिर चढ़कर बोलता है।
-कभी दिन भर काम करके 50 रुपये कमाने वाले यश की गिनती आज कन्नड़ सिनेम के टॉप एक्टर्स में होती हैं। उन्होंने शोहरत के साथ ही अच्छी खासी दौलत भी कमा ली है। आज के समय में वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन गए हैं।
यश की फैमिली और कुल संपत्ति
-यश ने फेमस कन्नड़ एक्ट्रेस राधिका पंडित से शादी की है। शादी से पहले दोनों एक दूसेर को डट करते थे। इसके बाद दोनों ने साल 2016 में शादी कर ली थी। यश और राधिका की एक बेटी आयरा और एक बेटा यथर्व हैं।
-यश अपनी पत्नी और 2 बच्चों के साथ एक लग्जरी लाइफ जीते हैं। CAknowledge.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक यश इस समय 54 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक है। वह एक फिल्म के लिए 30 करोड़ रुपये की फीस चार्ज करते हैं।
यश का आलीशान घर और महंगी गाड़ियां
-फिल्मों के अलावा यश ब्रांड एंडोर्समेंट भी करते हैं जिससे उनकी मोटी कमाई होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह विज्ञापनों से ही साल में करीब 10 करोड़ रुपए कमा लेते हैं। यश के पास बेंगलुरु में एक शानदार डुप्लेक्स घर है जिसकी कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये है। ये घर काफी लग्जीरियस है।
-वहीं यश को महंगी और प्रीमियम गाड़ियों का भी शौक है। कार कलेक्शन की बात करें तो एक्टर के पास मर्सिडीज-बेंज जीएलएस, ऑडी क्यू7, बीएमडब्ल्यू 520डी और पजेरो स्पोर्ट जैसी लग्जरी कारें मौजूद है।












Click it and Unblock the Notifications