'रामायण' को मिला अपना लक्ष्मण, इस टीवी एक्टर की चमकी किस्मत, स्क्रीन पर बनेंगे रणबीर कपूर के भाई

Ravi Dubey In Ramayan: इन दिनों सोशल मीडिया पर नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' छाई हुई है। पिछले काफी समय से ये फिल्म चर्चा में बनी हुई है। ये फिल्म पिछले कुछ समय से अपनी स्टारकास्ट को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के किरदारों को धीरे-धीरे रिवील किया जा रहा है।

'रामायण' में रणबीर कपूर बनेंगे प्रभु श्रीराम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में भगवान श्रीराम का रोल बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर निभाने वाले हैं। वहीं रावण के रोल के लिए कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार और 'केजीएफ' के लीड हीरो यश को चुना गया है। वहीं माता सीता का रोल साउथ फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस साई पल्लवी निभाने वाली हैं। इसके अलावा हनुमान के किरदार में बॉलीवुड एक्टर सनी देओल नजर आने वाले हैं।

Ravi Dubey

टीवी एक्टर रवि दुबे को मिला लक्ष्मण का रोल
ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म मेकर्स को आखिरकार अपना लक्ष्मण मिल गया है और ये रोल टीवी एक्टर रवि दुबे को दिया गया है। आपको बता दें कि रवि दुबे टीवी एक्टर होने के साथ साथ एक अच्छे निर्माता भी हैं। उन्हें टीवी सीरीयल 'जमाई राजा' से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी।

हरमन बावेजा को बनाया जा सकता है विभीषण
फिल्म मेकर्स के अनुसार मूवी में विभीषण का रोल निभाने के लिए हरमन बावेजा को भी शामिल किया जा सकता है। खबर है कि फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2024 से शुरू हो जाएगी। फिल्म का कुछ हिस्सा मुंबई फिल्म सिटी में शूट होगा जबकि बाकी बचे हिस्से की शूटिंग लंदन में की जाएगी।

लंदन में रावण की लंका वाला हिस्सा शूट होगा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लंदन में रावण की लंका वाला हिस्सा शूट किया जागा। कहा जा रहा है कि लंदन में साउथ फिल्मों के सुपरस्टार यश भी रणबीर कपूर को ज्वॉइन करेंगे और फिल्म की शूटिंग को पूरा करेंगे।

रणबीर ने नॉनवेज और एल्कोहल से बनाई दूरी
आपको बता दें कि इस फिल्म में प्रभु श्रीराम के किरदार में रणबीर कपूर नजर आने वाले हैं जिन्होंने इसके लिए जोरशोर से तैयारी शुरू कर दी है। खबर है कि उन्होंने इस फिल्म को करने के लिए नॉनवेज और एल्कोहल से दूरी बना ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+