कितनी पढ़ी लिखी हैं टीवी की 'माता सीता' दीपिका चिखलिया? कितनी है उनकी कुल संपत्ति?

Ramayan Sita Dipika Chikhlia: रामानंद सागर की 'रामायण' में दीपिका चिखलिया ने माता सीता का किरदार निभाया था जिसके बाद वह देश के हर घर में मशहूर हो गई थीं। इस किरदार ने उन्हें एक अलह पहचान दिलाई थी। दीपिका चिखलिया इस समय अयोध्या में मौजूद हैं। वह राम मंदिर के उद्घाटन समारोह के लिए राम की नगरी अयोध्या पहुंची हैं। ऐसे में उनको लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है।

'रामायण' में दीपिका चिखलिया बनी थीं माता सीता
एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया के साथ साथ 'रामायण' में प्रभु श्रीराम के किरदार में नजर आए एक्टर अरुण गोविल और लक्ष्मण के रोल में नर आ चुके सुनील लहरी भी अयोध्या पहुंच चुके हैं। आपको बता दें कि टीवी एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने टीवी के फेमस धार्मिक शो 'रामायण' के बाद कई और सीरियल्स और फिल्मों में भी काम किया था लेकिन आज भी लोग उन्हें माता सीता के रूप में जानते हैं और उनकी पूजा भी करते हैं।

Dipika Chikhlia

मुंबई में पढ़ी हैं दीपिका चिखलिया
दीपिका चिखलिया मूल रूप से मुंबई की रहने वाली हैं। उनका जन्म मुंबई में ही हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई भी मुंबई से ही की थी। स्कूल में पढ़ाई के दौरान उन्हें सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेना भी काफी पसंद था।

मुंबई यूनिवर्सिटी से किया है ग्रैजुएशन
दीपिका चिखलिया ने अपनी 11वीं और 12वीं पढ़ाई आर्ट्स मीडियम से की है। इसके बाद उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया और बीए की पढ़ाई कर ग्रैजुएट हुईं। पढ़ाई के साथ साथ दीपिका चिखलिया कई नाटकों में भी काम करती रहीं और अपनी एक्टिंग स्किल्स में सुधार लाती रहीं।

रामायण के लिए दीपिका को मिले थे 20 लाख रुपए
आपको बता दें कि रामायण में माता सीता के किरदार में नजर आने से पहले दीपिका चिखलिया ने 1983 में फिल्म सुन मेरी लैला से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बीद वह कई फिल्मों में छोटे-मोटे किरदारों में नजर आई थीं। कहा जाता है कि रामायण में माता सीता के किरदार के लिए दीपिका को 20 लाख रुपए मिले थे।

38 करोड़ रुपए की मालकिन हैं दीपिका चिखलिया
दीपिका चिखलिया ने साल 1991 में श्रृंगार बिंदी और टिप्स एंड टोज के मालिक हेमंत टोपीवाला से शादी कर ली थी। उनकी दो बेटियां हैं। आज के समय में दीपिका चिखलिया की कुल संपत्ति करीब 38 करोड़ रुपए हैं। दीपिका चिखलिया कुछ भोजपुरी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+