रामायण की सीता Dipika Chikhlia ने 35 साल पुरानी साड़ी पहन VIDEO शेयर किया, यूजर्स भावविभोर
Dipika Chikhlia की पहचान एक्ट्रेस से इतर घर-घर में रामायण की माता सीता के रूप में है। इन्होंने दशकों बाद सीता के किरदार को रीक्रिएट करने का प्रयास किया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देखिए VIDEO

एक्ट्रेस Dipika Chikhlia ने 35 साल पहले की साड़ी पहने VIDEO शेयर की है। दरअसल, 1987 में जब रामानंद सागर ने फिल्मों से अलग पौराणिक चरित्र भगवान राम पर आधारित टीवी धारावाहिक रामायण प्रोड्यूस की तो धीरे-धीरे इसके पात्रों को जनभावना ने वास्तविक मानना शुरू कर दिया। यही कारण है कि आज भी सागर प्रोडक्शंस के रामायण वाले पात्रों को दर्शक पहली बार में रामायण से जोड़ कर पहचानते हैं।

रामनवमी से ठीक पहले माता सीता के दर्शन
दरअसल, रामायण की सीता दीपिका ने भगवान राम के जन्म यानी रामनवमी से ठीक पहले अपने इंस्टाग्राम हैंडल @dipikachikhliatopiwala पर तीन वीडियो शेयर किए हैं। दीपिका पेशे से एक्टर होने के अलावा बीजेपी सांसद भी रह चुकी हैं।

दीपिका लोकतंत्र के मंदिर तक भी पहुंचीं
1987 में टीवी धारावाहिक रामायण में सीता का किरदार निभाने के बाद कुछ ही महीनों में दीपिका लोकप्रियता के शिखर पर पहुंच गईं। दीपिका को भाजपा ने 1991 में गुजरात की वडोदरा सीट से टिकट किया। पॉपुलैरिटी का आलम ये की दीपिका लोकतंत्र के मंदिर- सांसद तक पहुंच गईं।

पहली वीडियो को 1.03 लाख से अधिक लाइक्स
दीपिका ने 27 मार्च को पहली इंस्टा वीडियो में पुरानी यादों को ताजा करते हुए लिखा, थ्रो बैक, नॉस्टैल्जिया, बिना एडिट किया वीडियो फुटेज या शायद सीन को रीक्रिएट करने का मौका। इस वीडियो को 1.03 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।
नीचे देखिए वीडियो--
लंका की अशोक वाटिका का सीन
एक्ट्रेस दीपिका ने जो वीडियो शेयर की है, इसमें उन्हें भगवा रंग की साड़ी पहने देखा जा सकता है। साड़ी पहने दीपिका ने संभवत: लंका की अशोक वाटिका के सीन को भी रीक्रिएट करने का प्रययास किया है। यूजर्स ने कमेंट्स में लिखा कि सुबह-सुबह माता सीता का दर्शन होना सौभाग्य है।
नीचे देखिए वीडियो--
करीब 35 साल पहले वाली साड़ी में 'माता सीता'
एक और वीडियो को दीपिका ने पार्ट तीन लिखकर शेयर किया। उन्होंने लिखा कि इस वीडियो में उन्होंने वही साड़ी पहनी है जो उन्होंने करीब 35 साल पहले लव कुश कांड के समय पहनी थी। इस वीडियो को भी हजारों लोग देख चुके हैं। यूजर्स ने कमेंट में लिखा कि रामायण देखने के बाद आज भी आंखों से आंसू आ जाते हैं।
नीचे देखिए VIDEO--
माता सीता को याद करते ही दीपिका की छवि
रामानंद सागर के रामायण की दीपिका को दशकों बाद उसी स्वरूप में देखने के बाद यूजर्स भावविभोर हो गए। यूजर्स ने कहा कि दीपका को माता सीता मानकर उनसे आशीर्वाद भी मांगे। अशोक सुथेर नाम के इंस्टा यूजर ने पाकिस्तान से भी प्यार भेजा। पूजा नाम के यूजर ने कहा कि माता सीता को याद करते ही दीपिका की छवि ही याद आती है।

माता सीता वाला लुक भावविभोर कर रहा है
गौरतलब है कि 30 मार्च को रामनवमी मनाई जाएगी। रामनवमी से ठीक पहले दीपिका की वीडियो भावविभोर करने वाली है। इसका अंदाजा उनके इंस्टा हैंडल को देखने से होता है। दीपिका ने रामायण लुक में तीन वीडियो शेयर की हैं। काफी कम समय में इसे पांच लाख से अधिक लाइक और 10 हजार से अधिक लोगों के कमेंट्स मिल चुके हैं। करीब 35 साल बाद भी दीपिका का माता सीता वाला लुक भावविभोर कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications