टीवी पर लौट रहा है रामानंद सागर का 'रामायण', जानें कब और कहां देख सकेंगे इसे
Ramanand Sagar Ramayan: इन दिनों चारों तरफ भगवान राम का नाम छाया हुआ है। गत 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से लोग प्रभु श्रीराम की भक्ति में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच खबर है कि लोगों की भक्ति भावना को और ज्यादा बढ़ाने के लिए रामानंद सागर की 'रामायण' दोबारा शुरू होने जा रही है।
'रामायण' का हो रहा है फिर से टेलीकास्ट
खबर है कि डीडी नेशनल पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला धार्मिक सीरियल 'रामायण' दोबारा टेलीकास्ट होने जा रहा है। एक बार फिर से इसके प्रसारण का ऐलान किया गया है। साल 1987 में पहली बार टीवी पर आए रामानंद सागर के 'रामायण' ने चारों तरफ तहलका मचा दिया था। इसने जब-जब टीवी पर दस्तक दी, हर कोई इसे देखने के लिए उत्सुक नजर आया है।

दूरदर्शन पर लौट रहा है 'रामायण'
कोरोना महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन में भी ये टीवी पर लौटा था और सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो भी बन गया था। एक बार फिर से इसको छोटे पर्दे पर वापस लाया जा रहा है। दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर घोषणा की है कि रामानंद सागर की 'रामायण' फिर से टेलीविजन स्क्रीन पर वापसी कर रही है।
वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिकी ये बात
एक छोटी वीडियो क्लिप शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा गया है- धर्म, प्रेम और दान की फिर से अलौकिक पौराणिक कथा...एक बार फिर से आ रहा है पूरे भारत का सबसे लोकप्रिय शो 'रामायण', जल्द ही डीडी नेशनल पर देखें 'रामायण'। इसके साथ उन्होंने अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी को टैग भी किया है।
धर्म, प्रेम, और समर्पण की अद्वितीय गाथा...एक बार फिर आ रहा है पूरे भारत का सबसे लोकप्रिय शो 'रामायण', जल्द देखिए #DDNational पर। #Ramayan | @arungovil12 | @ChikhliaDipika | @LahriSunil pic.twitter.com/NR8LJ32qyL
— Doordarshan National दूरदर्शन नेशनल (@DDNational) January 31, 2024
लोगों को है 'रामायण' का इंतजार
इसके टेलीकास्ट की खबर सुनकर फैंस खुशी से झूम उठे हैं। लोग इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- बहुत अच्छा निर्णय। मैंने भी मांग की थी जो कि आप पूर्ण कर रहे हैं। कृपया प्रसारण का समय और दिन बताएं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- इस 'रामायण' को तो अनगिनत बार देखा जा सकता है। वहीं कुछ लोगों ने कमेंट बॉक्स में 'जय श्री राम' लिखकर अपने इमोशन्स को जाहिर किया है।












Click it and Unblock the Notifications