रामानंद सागर की पड़पोती साक्षी चोपड़ा ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, कहा- खुलेआम मेरे ब्रेस्ट पर.....
Sakshi Chopra: टीवी के फेमस धार्मिक धारावाहिक 'रामायण' बनाने वाले रामानंद सागर की पड़पोती साक्षी चोपड़ा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि साक्षी चोपड़ा ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाले एक शो के मेकर्स के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इस शो में साक्षी ने काम किया था। इसके अलावा, उन्होंने शो के मेकर्स पर धोखाधड़ी और झूठे आश्वासन का भी आरोप लगाया है।
आपको बता दें कि रामानंद सागर की पड़पोती साक्षी चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्हें परेशान करने वाले लोगों के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया है कि वेब शो के मेकर्स ने कथित तौर पर उन्हें यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया था। उन्होंने कहा कि शो के मेकर्स ने गोवा के एक क्लब में अजनबियों को उनके साथ डांस करने की इजाजत दी, उन पर अनुचित कमेंट किया और सड़क पर अजीब सी आवाजें निकालकर अजनबियों ने उनकी पीठ भी खुजलाई थी।

साक्षी चोपड़ा के साथ हुआ यौन उत्पीड़न
साक्षी चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है- नेटफिलक्स के सोल प्रोड्कशन्स पर मेरा यौन उत्पीड़न हुआ। मेरे बोल्ड कपड़े और फैशन को देखकर उन्होंने मान लिया कि मुझे इस गंदगी से कोई दिक्कत नहीं होगी। मैं अपने म्यूजिक, परिवार और शांति को इन्जॉय करती हूं। मैं अपने जीवन में बस यही चाहती हूं। मैं बहुत क्लियर थी कि अगर मुझे किसी दिन कोई काम का ऑफर आता है, तो मैं मां के बिना इसे साइन नहीं कर सकती।
साक्षी ने कहा- खुलेआम मेरे फिगर पर बात की गई
साक्षी चोपड़ा ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा है- मृदुल ने खुलेआम मेरे ब्रेस्ट और मेरे फिगर के बारे में बात की, ताकि वह इसे रिकॉर्ड करें और सभी को सुनाने के लिए चलाए। साथ ही मुझे भी ये सब सुनाएं। एक साल तक उन्होंने मुझे कहा कि यह केवल एक गेम शो है। नेटफिलक्स के इस सोल प्रोड्क्शन ने कई और लोगों को मेरे साथ बंद करके उसी घर में रहने की अनुमति दी। मैं ये भी नहीं बता सकती कि वह कितना दम घुटने वाला था।
शो के मेकर्स ने साक्षी से छीन लिया था फोन
आपको बता दें कि साक्षी चोपड़ा ने दावा किया है कि शो के मेकर्स उन्हें उनकी मां से बात करने तक नहीं दी थी। इसके अलावा, जब उन्होंने यौन उत्पीड़न को सबके सामने लाने की कोशिश की, तो प्रोडक्शन टीम ने उनका फोन भी जब्त कर लिया था और उन्हें किसी के साथ भी बात करने से रोक दिया गया था।
ये गेम शो नेटफिलक्स पर हो रहा है स्ट्रीम
साक्षी ने आगे लिखा है- मेरी मां को पता नहीं था कि शो में क्या चल रहा है क्योंकि वह हर कॉल और मैसेज पर नजर रख रहे थे और जब मैंने उन्हें इन कामों और यौन उत्पीड़न के बारे में बताने की कोशिश की तो उन्होंने मेरे हाथ से फोन छीन लिया था। जानकारी के अनुसार ये शो फिलहाल नेटफ्लिक्स इंडिया पर स्ट्रीम हो रहा है और इसमें पार्थ समथान, मृदुल मधोक और रूही सिंह जैसे कंटेस्टेंट्स शामिल हैं। हालांकि नेटफ्लिक्स ने अभी तक साक्षी चोपड़ा के इन आरोपों पर आधिकारिक रूप से कोई बयान जारी नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications