'इस बार भी दिवाली पर खान ही रिलीज हुआ', दिग्गज फिल्म डायरेक्टर ने किया ट्वीट
मुंबई, 30 अक्टूबर। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ऑर्थर रोड जेल शनिवार की सुबह रिहा हो गए। 2 अक्टूबर को एनसीबी टीम द्वारा उन्हें ड्रग केस में क्रूच से अरेस्ट किया गया था। आर्यन के घर पहुंचने पर शाहरुख के फैंस ने उनके घर मन्नत के सामने ढोल नगाड़ों के संग स्वागत कर खुशी का इजहार किया। आर्यन को जमानत पर जेल से रिहा होने पर कई सेलिब्रेटीज ने खुशी जाहिर की है। वहीं हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्म डॉयरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने इस रिहाई पर ट्वीट कर तंज कसा है।

Recommended Video
राम गोपाल वर्मा ने लिखा- बॉलीवुड में दिवाली हर बार खान के लिए रिजर्व रहती है और उनकी ही फिल्म रिलीज होती है। इस बार भी दिवाली खान की ही रही और एक खान रिलीज हुए। डॉयरेक्ट ने ये ट्वीट अपने पर्सनल अकाउंट से किया हैं।
इससे पहले रामगोपाल वर्मा ने कहा था
जेल से काफी कुछ सीख के आएंगे। उन्होंने कहा आर्यन खान को जेल से अच्छी सीख मिलेगी। वह पिता से भी ज्यादा कुछ सीख कर लौटेंगे।
बता दें जेल से रिहा होकर आर्यन अपने पिता शाहरुख खान के साथ मन्नत पहुंचे तो वहां का सीन देखने वाला था। हजारों की संख्या में फैंस वहां खड़े होकर नारे लगाते और खुशियां मनाते नजर आए। शाहरुख खान अपने काफिले के साथ आर्यन खान को लेने खुद आर्थर रोड़ जेल पहुंचे थे। जेल और शाहरुख के घर मन्नत के बाहर बड़ी संख्या में उनके फैंस आर्यन के स्वागत के लिए पहुंचे थे। अभिनेता शाहरुख खान के घर पहुंचे लोग और ढोल की थाप पर आर्यन का स्वागत किया।
ड्रग्स मामले में करीब एक महीने जेल में बिताने के बाद आर्यन जमानत पर रिहा हुए हैं। शाहरुख खान के फैनक्लब के सदस्य बड़े-बड़े बैनर लेकर पहुंचे, 'प्रिंस' आर्यन खान का घर वापसी पर स्वागत किया। यहां तक कि एक साधु को भी घर के बाहर हनुमान चालीसा का जाप करते हुए नजर आया। हालांकि, मन्नत के बाहर जमा हुए प्रशंसक आर्यन की एक झलक नहीं देख सके क्योंकि उनकी कार सीधे घर के अंदर चली गई थी। जब शाहरुख खान के अंगरक्षक उन्हें आर्थर रोड जेल से लेने पहुंचे तो उन्हें कार के अंदर जाते देखा गया।












Click it and Unblock the Notifications