राम गोपाल वर्मा ने दिया विवादित बयान, बोले-'KGF 2 बॉलीवुड को लगी बेकार' द कश्मीरी फाइ्ल्स को बताया 'स्लो'
साल 2022 की सुपरहिट फिल्में केजीएफ चैप्टर 2 और द कश्मीरी फाइल्स ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। लेकिन अब राम गोपाल वर्मा ने दावा किया है कि बॉलीवुड में किसी को ये दोनों फिल्में नहीं पसंद आई।
मुंबई, 4 सितंबर: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार यश के लाखों फैंस हैं उनकी फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई की थी साथ ही इस फिल्म ने नया रिकॉर्ड दर्ज किया था। लेकिन अब डायरेक्टर-प्रोड्यूसर राम गोपाल वर्मा ने इस फिल्म को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया जो कि यश के फैंस के दिलों को चोट पहुंचा सकती है।

राम गोपाल वर्मा के विवादित बोल
डायरेक्टर-प्रोड्यूसर राम गोपाल वर्मा अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर हर मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखते हैं। लेकिन इस बार जो उन्होंने कहा हो सकता है ये बात फैंस को बिल्कुल पसंद ना आए। दरअसल, राम गोपाल वर्मा ने यश की सुपरहिट फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 पर सवाल खड़े किए हैं। यही नहीं उन्होंने अनुपम खेर की फिल्म कश्मीरी फाइल्स पर भी निशाना साधा है।

केजीएफ चैप्टर 2 को कहा बेकार
राम गोपाल वर्मा का कहना है कि यश की उस फिल्म को बॉलीवुड में किसी ने पसंद नहीं किया। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि, एक जानेमाने फिल्ममेकर ने उनसे कहा कि पांच बार कोशिश करने के बावजूद वह फिल्म को आधे घंटे से अधिक नहीं झेल पाए। इतना ही नहीं, राम गोपाल वर्मा ने यह तक कहा कि 'केजीएफ 2' और 'द कश्मीर फाइल्स' दो ऐसी फिल्में हैं, जिन्होंने सबकुछ तबाह कर दिया।

कश्मीरी फाइल्स को बताया बेहद स्लो
बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में राम गोपाल वर्मा ने कहा कि, 'द कश्मीरी फाइल्स बहुत ही स्लो फिल्म है। उसे एक ऐसे डायरेक्टर ने बनाया जिसे बॉलीवुड ने कभी सीरियसली नहीं लिया। लेकिन बावजूद इसके उस फिल्म ने 250 करोड़ रुपये की कमाई की।'

'दोनों फिल्मों ने बॉलीवुड को किया तबाह'
इसके साथ ही राम गोपाल वर्मा ने यह भी कहा, 'केजीएफ 2 और द कश्मीरी फाइल्स दो ऐसी फिल्में हैं, जिन्होंने सबकुछ तबाह कर दिया। दोनों ही फिल्में एक-दूसरे से पूरी तरह अलग हैं। केजीएफ- चैप्टर 2 का भयावह सच यह है कि बॉलीवुड में यह फिल्म किसी को पसंद नहीं आई। जब कोई फिल्म आपको पसंद नहीं आती है, और वह ऐसी कमाई करती है तो आप कन्फ्यूज हो जाते हैं, आपको समझ नहीं आता कि क्या करना है।'

'केजीएफ 2' क्या राम गोपाल वर्मा को नहीं आई पसंद?
राम गोपाल वर्मा से पूछा गया कि क्या उन्हें 'केजीएफ 2' पसंद नहीं आई? इस पर उन्होंने कहा, 'ऐसा नहीं है कि मुझे फिल्म पसंद नहीं आई। मुझे सही शब्द नहीं मिल रहा है। मैं यह कहूंगा कि मैं घबरा गया था। मैं अवाक होकर मुंह खोलकर फिल्म देख रहा था। जैसे, ओह तेरी ये क्या है?' लेकिन जब एक बगैर लॉजिक वाली फिल्म केजीएफ 2 सारे रिकॉर्ड तोड़ देती है तो आप अब आगे क्या ही करेंगे?'

यह फिल्म उन सारे नियमों को तोड़ती है
इसके बाद राम गोपाल वर्मा ने अनुपम खेर की फिल्म द कश्मीरी फाइल्स को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि, 'द कश्मीर फाइल्स अब तक की सबसे धीमी फिल्म थी। हमने अब तक फिल्ममेकर के तौर पर जो कुछ भी बनाया, यह फिल्म उन सारे नियमों को तोड़ती है। इसमें कोई स्क्रिप्ट नहीं है, आप यह भी नहीं बता सकते कि इसमें लीड एक्टर कौन है और सेकेंड लीड कौन। इनमें न तो कोई इंटरवल है और न ही क्लाइमेक्स। लेकिन इसके बावजूद लोग इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं'।












Click it and Unblock the Notifications