राम गोपाल वर्मा की पत्नी ने जब इस टॉप एक्ट्रेस को जड़ दिया था थप्पड़, फिर छोड़नी पड़ी इंडस्ट्री, जानें वजह
राम गोपाल वर्मा ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ में भी कई तरह के उतार-चढ़ाव देखें। उनका नाम इंडस्ट्री की कई ऐक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है।

Happy Birthday Ram Gopal Varma: सत्या' और 'रंगीला' जैसी फिल्में बनाने वाले राम गोपाल वर्मा का आज यानी 7 अप्रैल 2023 को 61वां जन्मदिन है। वह अक्सर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। अब तक उनका नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है।
राम गोपाल वर्मा का जुड़ा इस एक्ट्रेस से नाम
राम गोपाल वर्मा का विवादों से पुराना नाता है। कहा जाता है कि उन्होंने अपनी निजी जिंदगी में कई उतार-चढा़व देखे। ऐसा कहा जाता है कि राम गोपाल की वजह से मशहूर एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर का करियर बर्बाद हो गया था। आइए जानते हैं ऐसा क्या हुआ?

एक्ट्रेस को ही करने लगे थे कास्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम गोपाल वर्मा का नाम सबसे ज्यादा उर्मिला मातोंडकर के साथ जुड़ा है। फिल्ममेकर ने एक्ट्रेस को सबसे ज्यादा फिल्में ऑफर की थी। जबकि अन्य एक्ट्रेस उनकी फिल्म में कास्ट होने के लिए बेताब रहती थीं। राम गोपाल वर्मा की बनाई फिल्म रंगीला से ही उर्मीला की किस्मत चमकी थी और वह मशहूर हो गई थीं।

पत्नी को मिली अफेयर की खबर
उर्मिला को हर फिल्म में कास्ट करने की वजह से दोनों के अफेयर की चर्चाएं तेज हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, उर्मीला के प्रति बढ़ती इन करीबियों की जानकारी उनकी पत्नी माधुरी दीक्षित तक पहुंच गई और फिर उनकी शादीशुदा जिंदगी में एक्ट्रेस की वजह से भूचाल मच गया था।

एक्ट्रेस की वजह से हुआ तलाक
जानकारी के मुताबिक, मामला यहां तक पहुंच गया था कि, राम गोपाल की पत्नी ने उर्मिला को थप्पड़ जड़ दिया था। विवाद इतना बढ़ गया था कि दोनों का बाद में तलाक हो गया था। इस घटना के बाद बात बहुत आगे बढ़ गई थी और फिर उर्मिला का भी करियर बर्बाद हो गया। इस वजह से राम गोपाल वर्मा की निजी जिंदगी पूरी तरह बर्बाद हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications