'नाटू नाटू' गाने पर रामचरण की सास ने किया ऐसा डांस, बेटी उपासना ने शेयर किया वीडियो और कही ये बात
Ram Charan Mother-In-Law Video: वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि एक्टर राम चरण की सास शोभना फिल्म RRR के'नाटू नाटू' गाने के हुक स्टेप को करेन की कोशिश कर रही हैं और मुस्कुरा रही हैं।

Ram Charan Mother-In-Law Video: साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक 'आरआरआर' इस समय सुर्खियों में छाई हुई है। दुनियाभर में ये फिल्म अपना जलवा दिखा रही है। आपको बता दें कि हाल ही में फिल्म 'आरआरआर' के 'नाटू नाटू' गाने ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2023 और लॉस एंजेलिस में क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड में बेस्ट सॉन्ग का खिताब जीता है। यही नहीं, फिल्म 'आरआरआर' को बेस्ट फॉरन लैंग्वेज फिल्म का क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड भी मिला है। इसके बाद से ही दुनिया के हर कोने में इस गाने की धूम देखने को मिल रही है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजमौली और एक्टर्स रामचरण और जूनियर एनटीआर को बधाई दे रहे है। साथ ही अपनी खुशी जाहिर करते हुए लोग इस गाने के हुक स्टेप्स करते हुए वीडियोज बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रहे हैं।

राम चरण की सास ने 'नाटू नाटू' पर किया डांस
हाल ही में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने 'नाटू नाटू' गाने के हुक स्टेप को करते हुए अपना एक वीडियो बनाया था और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया था। अब इस फिल्म क लीड हीरो और साउथ मूवीज के फेमस एक्टर राम चरण की सास ने भी अपने दामाद के गाने 'नाटू नाटू' पर परफॉर्म किया है। इस वीडियो को देखने के बाद राम चरण की पत्नी ने रिएक्ट भी किया है।
अपोलो अस्पताल से जुड़ी हैं राम चरण की सास
आपको बता दें कि एक्टर राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला हैं, जिनकी मां शोभना हाल ही में स्विटजरलैंड की सड़कों पर अपने दामाद के गाने 'नाटू नाटू' पर थिरकती नजर आई हैं। राम चरण की सास का नाम शोभना कामिनेनी है। वह अपोलो हॉस्पिटल की एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हैं। फिलहाल वह स्विटजरलैंड में वर्ल्ड इकोनॉमिनट फॉरम की एनुअल मीटिंग को अटेंड करने के लिए पहुंची हैं।
बेटी उपासना ने शेयर किया वीडियो
शोभना कामिनेनी का वीडियो उनकी बेटी और एक्टर राम चरण की पत्नी उपासना ने रीट्वीट किया है। इस वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि एक्टर राम चरण की सास 'नाटू नाटू' गाने के हुक स्टेप को करेन की कोशिश कर रही हैं और मुस्कुरा रही हैं। इस दौरान उन्होंने काफी गर्म कपड़ों से खुद को कवर किया हुआ है। वीडियो में दिखाई दे रहा है सड़क पर हल्की बर्फ भी पड़ी हुई है। आपको बता दें कि दमदार पर्सनालिटी के साथ-साथ राम चरण की सास काफी जवां भी नजर आ रही हैं। लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि वह एक्टर राम चरण की सास हैं। वीडियो में वह गाने के बोल भी गुनगुना रही हैं।

लोगों ने वीडियो देख कही ये बात
राम चरण की वाइफ उपासना कोनिडेला ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी मां का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- दामाद के 'नाटू नाटू' पर सास को बहुत गर्व है। मां शोभना आपको बहुत प्यार। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोग इस वीडियो को देखने के बाद राम चरण को बधाई दे रहे हैं और कह रहे हैं कि ये महिला उनकी सास नहीं लगतीं बल्कि उनकी पत्नी उपासना की बड़ी बहन लगती हैं।

फिल्म RRR ने किया था 1200 करोड़ का कारोबार
गत 25 मार्च 2022 को रिलीज हुई फिल्म 'आरआरआर' में दो स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी दिखाई गई है। करीब 550 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था। इस फिल्म ने दुनियाभर में 1200 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरण लीड रोल में थे। वहीं अजय देवगन और आलिया भट्ट कैमियो रोल में नजर आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications