सातवीं बार बदली RRR की रिलीज की तारीख, अब इस डेट को आएगी सिनेमाघरों में
मुंबई, 1 फरवरी: जूनियर एनटीआर और रामचरण की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म आरआरआर की रिलीज की नई तारीख का ऐलान निर्माताओं की ओर से किया गया है। कोरोना महामारी के चलते कई दफा इस फिल्म की रिलीज को टाला जा चुका है। एस एस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म को अब 25 मार्च, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की घोषणा की गई है।

बार-बार बदलनी पड़ रही रिलीज डेट
एस एस राजामौली की आरआरआर की रिलीज डेट अब सातवीं बार बदली गई है। अब उम्मीद है क ये फिल्म 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। इससे पहले अक्षय कुमार की बच्चन पांडे के साथ 18 मार्च को होली के मौके पर इस फिल्म के रिलीज करने की बात कही गई थी। हालांकि अब दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश टल गया है।

ईद पर रिलीज का भी बना था प्लान
आरआरआर की टीम ने तय किया था कि अगर होली तक कोरोना केस कम नहीं होते और सिनेमाघर पूरी तरह से नहीं खुले तो फिल्म को ईद पर रिलीज किया जाएगा। ईद के मौके पर अमिताभ बच्चन की रनवे 34 और टाईगर श्रॉफ की हीरोपंती 2 रिलीज हो रही है। ऐसे में इस क्लैश से भी बचते हुए फिल्म को 25 मार्च को रिलीज किया जा रहा है। पहले ये फिल्म 7 जनवरी को रिलीज़ होने वाली थी और इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई थी। कोरोना के चलते रिलीज को टालना पड़ा।

साल की सबसे बड़ी फिल्मों में है आरआरआर
बाहुबली फेम डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' इस साल आने वाली सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल है। फिल्म में साउथ इंडस्ट्री के जूनियर एनटीआर और राम चरण लीड रोल में हैं। वहीं हिन्दी सिनेमा के एक्टर अजय देवगन और आलिया भट्ट भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं। ये फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में भी रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications