Ram Charan ने छुपाया पैपराजी से बेटी का चेहरा, लेकिन फैंस ने किया ये नोटिस, तैमूर से है खास कनेक्शन

Ram Charan Daughter: हाल ही में साउथ सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला माता-पिता बनें। शादी के 11 साल बाद उन्होंने बेटी को जन्म दिया। कपल ने अपनी बेटी का नाम क्लिं कारा कोनिडेला रखा था। एक्टर ने अब तक बेटी की तस्वीर फैंस के साथ साझा नहीं की। इस बीच कपल पहली बार अपनी लाडली के साथ मुंबई में स्पॉट हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हाल ही में सामने आए इस वीडियो में राम चरण पत्नी उपासना के साथ एयरपोर्ट से बांदरा स्थित अपने घर आते हुए स्पॉट हुए। इस दौरान वह जैसे ही कार से निकलते हैं तो उनकी गोद में बेटी थी। एक्टर ने पैपराजी से उनकी बेटी फोटो ना क्लिक करने के लिए अनुरोध किया। लेकिन इस दैरान बेटी से ज्यादा एक नैनी पर फैंस की नजर पड़ी। जिसके कारण ये वीडिया बार-बार देखा जा रहा है।

Ram Charan

आपको बता दें कि, राम चरण की लाडली के साथ नजर आ रही ये नैनी कोई और नहीं बल्कि तैमूर और जेह अली खान की नैनी है। जो कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर है। ऐसे में यह वीडियो साफ हो गया कि वह अब तैमूर की नैनी नहीं बल्कि राम चरण की बेटी की हैं। हालांकि कुछ लोग इस बात से काफी हैरान हुए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये नैनी तैमूर के जन्म के बाद जेह के पैदा होने तक करीना कपूर के परिवार से जुड़ी रहीं। इनको कई बार दोनों बच्चों के साथ स्पॉट किया गया। वायरल हो रहे अब इस वीडियो में फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा, 'लगता है करीना ने इसकी पगार नहीं बढ़ाई होगी।' वहीं एक ने लिखा, 'ये तो तैमूर की नैनी है।' यहां देखें पूरा वीडियो

आपको बता दें कि, राम चरण और उपासना की बेटी का जन्म 20 जून, 2023 को हुआ था। एक्टर ने सोशल मीडिया पर इस जर्नी की वीडियो शेयर कर फैंस को गुड न्यूज दी थी। शादी के 11 साल बाद माता-पिता बनकर दोनों बेहद खुश हैं। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो राम चरण जल्द ही अपनी अगली फिल्म गेम चेंजर दिखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+