रकुल प्रीत सिंह ने क्या करा ली है चेहरे की सर्जरी? तस्वीर देख फैंस हैरान, बोले- ये क्या बन गई हो?
मुंबई, 25 सितंबर: बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां प्लास्टिक सर्जरी कराकर चर्चा में आ चुकी हैं। इसको लेकर अक्सर ही वो ट्रोल भी होती रही हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों में बड़ा नाम और बॉलीवुड में भी नाम कमा चुकीं रकुल प्रीत ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। रकुल प्रीत इस सेल्फी में काफी अजीब नजर आ रही हैं, जिसके बाद कई यूजर्स ने कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने सर्जरी करा ली है।

इंस्टा पर शेयर की है रकुल ने पोस्ट
इंस्टाग्राम पर अपनी इस तस्वीर को साझा करते हुए रकुल ने लिखा- ऑन डिमांड पोस्ट। हालांकि फैंस को लग रहा है कि रकुल ने सर्जरी करवा ली है। जिसके चलते वो अपनी तस्वीर में बिल्कुल अलग दिख रही हैं। कई लोगों ने उनकी तारीफ भी की लेकिन जब लोगों ने कहना शुरू किया कि उन्होंने सर्जरी करवा ली है तो फिर एक के बाद कई यूजर्स यही कहने लगे। हालांकि रकुल ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। कई यूजर्स ने ही कहा कि तस्वीर थोड़ी अल है लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि उन्होंने सर्जरी कराई है।

आ रहे अजीब अजीब कमेंट
रकुल की तस्वीर पर कमेंट करते हुए यूजर्स ने लिखा है कि लगता है इन्होंने भी सर्जरी करवा ली है, आखिर बॉलीवुड को क्या हो गया है कि जिसको देखो अपने चेहरे को बिगाड़ ले रहा है। कई यूजर्स लगातार इस तस्वीर पर कमेंट कर कह रहे हैं कि आखिर उनका चेहरा इतना कैसे बदला। वहीं कई लोगों ने अपनी तरफ से ही पुख्ता कर दिया है कि उन्होंने सर्जरी करा ली है।

अक्षय कुमार के साथ कर रही हैं शूटिंग
रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में अक्षय कुमार के साथ शूटिंग खत्म की है। बता दें कि उनकी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शुरूआत हुई थी हिमांश कोहली के अपोजिट दिव्या खोसला की डेब्यू फिल्म यारियां के साथ। इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह एक कॉलेज जाने वाली लड़की की भूमिका में दिखाई दी थीं और उन्हें काफी पसंद किया गया था।

रकुल के पास कई फिल्में
रकुल प्रीत सिंह के पास कई हिंदी फिल्में हैं। इनमें दे दना देन के बाद अजय देवगन के साथ दो और फिल्में - मेडे और थैंक गॉड हैं। थैंक गॉड में रकुल सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ तीसरी बार दिखाई देंगी। इससे पहले वो सिद्धार्थ के साथ अय्यारी और मरजावां में दिखी थीं। इसके अलावा, रकुल प्रीत सिंह आयुष्मान खुराना के साथ सोशल कॉमेडी डॉक्टर जी और अक्षय कुमार के साथ क्राईम थ्रिलर मिशन सिंड्रेला में दिखाई देंगी। रकुल प्रीत सिंह, जॉन अब्राहम स्टारर अटैक में भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications