जानिये कौन है 'वन मैन आर्मी', जिसने आलिया रणबीर के बाद संभाली रकुल-जैकी की वेडिंग सिक्योरिटी की जिम्मेदारी!
Rakul Jackky Wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत और जैकी भगनानी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। गोवा में दोनों शादी कर रहे हैं।
जैकी और रकुल प्रीत की शादी की खबरों के बीच दोनों का एक क्लिप सामने आया है, जिसमें दोनों गोवा के लिए रवाना होते दिख रहे हैं। दोनों की शादी में सिनेमा जगत के भी कई सारे दिग्गज सितारे शामिल होने वाले हैं। दोनों की शादी के सुरक्षा के इंतजाम भी चर्चा में हैं।

रकुल प्रीत और जैकी भगनानी की शादी की पूरी जिम्मेदारी 'वन मैन आर्मी' ने ली हुई है। ये वन मैन आर्मी एक ही इंसान है, जिनका नाम युसूफ है। यही वो शख्स हैं, जिन्होंने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की सुरक्षा की जिम्मेदारी ली थी।
यूसुफ इससे पहले भी कई सेलिब्रिटीज की शादियों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications