Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत बनाएंगी ये 4 फिल्में, जानें कहां और कैसे देखें

Raksha Bandhan Best Movies: बॉलीवुड फिल्मों में अक्सर ऐसी कहानियां दिखाई जाती हैं जिनका डायरेक्ट कनेक्शन हमारी जिंदगी से होता है। ये हमारे रिश्तों से जुड़ी होती हैं। चाहे वो पति-पत्नी का रिश्ता हो, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का रिश्ता हो या फिर भाई-बहन का। बॉलीवुड में भी इन रिश्तों को लेकर कई तरह की फिल्में बनी हैं। इस बार रक्षाबंधन के मौके पर आप भांई-बहन के रिश्ते पर बनीं फिल्मों का जमकर मजा ले सकते हैं।

भाई-बहन के रिश्ते पर बनीं फिल्में बहुत इमोशनल होती हैं। खासतौर पर जब छोटे-छोटे भाई-बहनों को स्क्रीन पर दिखाया गया हो। इस रिश्ते में जहां हंसी-मजाक होता है वहीं खूब रोना भी होता है। साथ ही सम्मान और एक दूसरे के लिए हर हालात में खड़ा होना भी होता है। बॉलीवुड में इसी तरह की कुछ फिल्में बनी हैं, जिन्हें आप रक्षाबंधन के मौके पर अपने भाई-बहन के साथ देख सकते हैं और अपने रिश्ते को और भी मजबूत बना सकते हैं।

Raksha Bandhan 2023

धनक
फिल्म 'धनक' साल 2015 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म छोटे भाई-बहनों पर आधारित है जिसे रक्षाबंधन के मौके पर देखा जा सकता है। इस फिल्म के डायरेक्टर और राइटर नागेश कुकुनूर हैं। फिल्म में हेतल गड़ा और कृश छाबड़िया ने अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म को बेस्ट चिल्ड्रेन फिल्म का नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। इस फिल्म को रक्षाबंधन के मौके पर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

बम बम बोले
एक्टर दर्शील सफारी की फिल्म 'बम बम बोले' साल 2010 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी दो छोटे भाई बहनों के इर्द-गिर्द घूमती रहती है। इस फिल्म को भी रक्षाबंधन के मौके पर घर पर बैठकर देखा जा सकता है। इस फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन हैं। फिल्म में दर्शील सफारी, अतुल कुलकर्णी, रितुपर्णा सेनगुप्ता और जिया वस्तानी ने काम किया है। फिल्म में दिखाया जाता है कि भाई से अपनी बहन के जूते खो जाते हैं। घर की आर्थिक स्थिति ऐसी होती है कि ये बात पैरेंट्स को बता नहीं सकते। इसके बाद भाई अपनी बहन को नए जूते दिलाने के लिए बहुत से जतन करता है। इस मूवी को देखने के बाद कोई भी इमोशनल हो जाएगा। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

इकबाल
'इकबाल' फिल्म में एक ऐसे लड़के की कहानी दिखाई गई है जो क्रिकेटर बनने का सपना देखता है। वह बोल और सुन नहीं सकता। ऐसे में इस सपने को पूरा करना उसके लिए बिल्कुल आसान नहीं होता है। इस मुश्किल सफर में उसकी बहन हमेशा उसके साथ खड़ी होती है। आप इस फिल्म का मजा रक्षाबंधन के मौके पर ले सकते हैं। इस वीडियो को भाई-बहन मिलकर प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

माई ब्रदर...निखिल
फिल्म 'माई ब्रदर...निखिल' एक बहुत ही इमोशनल फैमिली ड्रामा मूवी है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि बहन कैसे मुश्किल समय में अपने भाई के साथ खड़ी रहती है, जबकि पूरा समाज उसे नकार देता है। फिर भी बहन अपने भाई का साथ बिल्कुल नहीं छोड़ती है। इस मूवी को भी भाई-बहन रक्षाबंधन के दिन घर पर बैठकर देख सकते हैं। ये फिल्म यूट्यूब पर फ्री में उपलब्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+