Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर संजय दत्त ने बहन प्रिया और नम्रता से कही दिल की बात, तस्वीर हो रही वायरल
Sanjay Dutt Raksha Bandhan 2023: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त जल्द ही साउथ की फिल्म लिओ में नेगेटिव किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में वह थलपति विजय के साथ काम कर रहे हैं। आपको बता दें कि संजय दत्त इन दिनों बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पसंदीदा एक्टर्स में से एक हो गए हैं। संजय दत्त न सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर हैं बल्कि एक शानदार इंसान भी हैं। एक समय पर भले ही संजय दत्त ने नशे की लत के चलते अपन फिल्मी करियर बर्बद कर लिया था लेकिन अब वह फिर से फिल्मों में काम करने लगे हैं। इसी बीच रक्षाबंधन के खास मौके पर संजय दत्त ने अपनी बहनों प्रिया और नम्रता की प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।
संजय दत्त ने शेयर की बहनों की तस्वीर
आज रक्षाबंधन के मौके पर संजय दत्त ने अपनी दो प्यारी बहनों, प्रिया और नम्रता के साथ एक यादगार तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है। इस तस्वीर में संजय दत्त सफेद कुर्ता पहने अपनी दोनों बहनों को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में तीनों बहुत प्यारे लग रहे हैं। इसके साथ ही संजय दत्त ने अपनी बहनों को हमेशा उनका साथ देने के लिए थैंक्यू भी कहा है।

बहनों के साथ संजय दत्त का रक्षाबंधन
संजय दत्त ने तस्वीर को पोस्ट करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने बहनों को अपनी शक्ति का स्तंभ बताते हुए लिखआ है- मेरी सबसे प्यारी प्रिया और अंजू, इस रक्षाबंधन पर, मैं आप दोनों को उस गहरे प्यार और सम्मान की याद दिलाना चाहता हूं, जो मैं आपके लिए रखता हूं। जिस तरह आप मेरी ताकत बने रहे हैं, मैं वादा करता हूं कि हम हमेशा आपके साथ खड़े रहेंगे, हमारे बंधन की रक्षा करेंगे और उसे संजोएंगे। हमारा रिश्ता भाई-बहन के प्यार की तरह पवित्र और अटूट बना रहे। आपको रक्षा बंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।
बहनों ने जेल में भी संजय दत्त को बांधी थी राखी
आपको बता दें कि 1993 में मुंबई विस्फोटों के दौरान टाडा मामले में आरोपी बनने के बाद, संजय दत्त ने यरवदा जेल में सजा काटी थी। हालांकि, उस घटना से उनका पूरा परिवार पूरी तरह से टूट गया था, लेकिन बहनों ने अपेन भाई का साथ नहीं छोड़ा था। प्रिया और नम्रता दत्त हमेशा अपने भाई संजय दत्त के साथ खड़ी रही थीं। किताब 'मिस्टर एंड मिसेज दत्त: मेमोरीज ऑफ आवर पेरेंट्स में' दोनों बहनों ने बताया है कि कैसे उन्होंने अपने भाई के साथ रक्षाबंधन मनाया जब वह जेल में थे।












Click it and Unblock the Notifications