Raksha Bandhan: बॉलीवुड की 10 फेमस भाई-बहनों की जोड़ी, जो देती है सिबिलंग गोल्स

Raksha Bandhan: बॉलीवुड की 10 फेमस भाई-बहनों की जोड़ी, जो देती है सिबिलंग गोल्स

मुंबई, 22 अगस्त: आज भाई-बहनों का स्पेशल त्योहार रक्षाबंधन है। आज का दिन भाई-बहनों के लिए खास होता है। राखी और गिफ्ट्स के इस पर्व पर देश भर में भाई-बहनों के प्यार और स्नेह का प्रतीक माना जाता है। बहनें छोटी हो या फिर बड़ी, रक्षाबंधन पर अपने भाइयों से गिफ्ट लेना नहीं भूलती हैं। ऐसे ही भाई-बहनों की जोड़ी बॉलीवुड में भी है, जो राखी के त्योहार को स्पेशल ढंग से सेलिब्रेट करते हैं। बॉलीवुड में भी रक्षाबंधन की भी धूम देखने को मिलती है। राखी के इस खास मौके पर हम आपको फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर भाई बहनों के बारे में बताते हैं, जो हमेशा सिबिलंग गोल्स सेट करते हैं।

1. अभिषेक बच्चन और श्वेता नंदा

1. अभिषेक बच्चन और श्वेता नंदा

अभिषेक बच्चन और श्वेता नंदा बॉलीवुड के ऐसे भाई-बहनों की जोड़ी में से एक हैं, जिनमें उम्र का ज्यादा फासला नहीं हैं। लेकिन अभिषेक और श्वेता एक अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। करण विद् कॉफी में ये स्टार भाई-बहन की जोड़ी को देखा गया था। इस शो में अभिषेक बच्चन और श्वेता नंदा के रिश्ते की करीबियां साफ झलक रही थी। इस शो में श्वेता ने अभिषेक के बारे में खुलासा करते हुए कहा था कि वो बचपन में अंगूठा चूसता था।

Recommended Video

    Raksah Bandhan 2021: Bollywood की भाई-बहनों की ये फेमस जोड़ी देती है Sibling Goals | वनइंडिया हिंदी
    2. रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी

    2. रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी

    रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी बॉलीवुड के ऐसे भाई-बहन हैं, जो ज्यादालाइम लाइट में नहीं रहते हैं। लेकिन एक दूसरे के काफी करीब रहे हैं। रणबीर कपूर यूं तो सोशल मीडिया पर नहीं है। लेकिन उनकी बहन रिद्धिमा अक्सर अपने भाई के साथ की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं। रणबीर को राखी बांधते हुए रिद्धिमा ने कई बार सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा की थी। पिता ऋषि कपूर के निधन के बाद दोनों हमेशा एक-दूसरे के सपोर्ट सिस्टम रहे हैं।

    3. टाइगर श्रॉफ और कृष्णा

    3. टाइगर श्रॉफ और कृष्णा

    बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और उनकी बहन कृष्णा इंडस्ट्री की फेमस भाई-बहन की जोड़ी हैं। टाइगर जहां फिल्मों में अभिनय करते हैं, वहीं कृष्णा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर टाइगर और कृष्णा दोनों ही बहुत ज्यादा एक्टिव हैं। हाल ही में एक मीडिया संस्थान के साथ बातचीत में कृष्णा ने टाइगर की तारीफ करते हुए कहा था कि वह बहुत ही समझदार और सुलझा हुआ है। कृष्णा और टाइगर दोनों की ही फिटनेट फ्रीक हैं। दोनों भाई-बहन अपनी फिट और टोन्ड बॉडी को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं।

    4 . अनुष्का शर्मा और कर्णेश

    4 . अनुष्का शर्मा और कर्णेश

    अनुष्का शर्मा और कर्णेश बॉलीवुड में मजबूत भाई-बहन की जोड़ी मानी जाती है। यूं तो अनुष्का शर्मा और कर्णेश एक साथ कम ही स्पॉट किए जाते हैं। अनुष्का के भाई कर्णेश फिल्म प्रोड्यूसर हैं। कर्णेश ने ही अनुष्का शर्मा की फिल्म NH10, परी, फिल्लौरी को प्रोड्यूस किया है। कर्णेश पैपराजी और लाइमलाइट से दूर रहते हैं।

     5. कार्तिक आर्यन और कृतिका

    5. कार्तिक आर्यन और कृतिका

    कार्तिक आर्यन और कृतिका सोशल मीडिया पर अपने वीडियो को लेकर चर्चा में रहते हैं। कृतिका कार्तिक आर्यन की छोटी बहन हैं। लॉकडाउन के दौरान कार्तिक आर्यन ने बहन के साथ मजाक-मस्ती करते हुए कई वीडियो शेयर किए थे। वीडियो में भाई-बहन का प्यार और नोंक-झोंक साफ दिखाई देता है। हालांकि कार्तिक के साथ कृतिका काफी कम बार स्पॉट की गई हैं।

    6. सैफ अली खान और सोहा अली खान

    6. सैफ अली खान और सोहा अली खान

    सैफ अली खान और सोहा अली खान बॉलीवुड के पावर सिबिलंग हैं। दोनों भाई-बहन बॉलीवुड में एक्टिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। दोनों अक्सर एक साथ देखे जाते हैं। सैफ और सोहा में काफी अच्छी बॉन्डिंग भी है।

    7. सोनम कपूर और हर्षवर्धन

    7. सोनम कपूर और हर्षवर्धन

    सोनम कपूर और हर्षवर्धन की भाई-बहन की जोड़ी कई मायनों में खास है। सोनम कपूर ने साल 2007 में फिल्म सांवरिया से अपनी बॉलीवुड फिल्म की शुरुआत की थी। वहीं सोनम के लगभग एक दशक बाद के बाद उनके भाई हर्षवर्धन ने मिर्ज्या में अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की। सोनम कपूर और हर्षवर्धन तीन भाई-बहन हैं। सोनम की बहन का नाम रिया कपूर है। जो फैशन डिजाइनर हैं।

    8. अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर

    8. अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर

    अर्जुन कपूर की यूं तो अपनी बहन एक हैं, अंशुला कपूर। लेकिन अर्जुन कपूर की बॉन्डिंग एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और उनकी बहन खुशी कपूर से भी बहुत बढ़िया है। अर्जुन ने कई बार अपनी तीनों बहनों के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। अर्जुन अक्सर अपनी बहनों के सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट भी करते हैं।

    9. एकता कपूर और तुषार कपूर

    9. एकता कपूर और तुषार कपूर

    एकता कपूर और तुषार कपूर एक-दूसरे के कितने करीब हैं, ये किसी छिपा नहीं है। दोनों भाई-बहन हमेशा एक-दूसरे का सपोर्ट सिस्टम रहे हैं। जन्मदिन हो या कोई त्योहार ये भाई-बहन की जोड़ी हमेशा इसे साथ में सेलिब्रेट करते हैं।

    10 सारा अली खान और इब्राहिम अली खान

    10 सारा अली खान और इब्राहिम अली खान

    बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अपने भाई इब्राहिम अली खान को प्यार दिखाने और स्पेशव फील कराने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। इब्राहिम अली खान बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू करने की तैयारी कर रहे हैं। दोनों भाई-बहन सोशळ मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और एक-दूसरे के साथ तस्वीर और फोटो शेयर करते रहते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+