Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'बेबी बंप' फ्लॉन्ट कर बोलीं राखी सावंत 'मेरा बच्चा बाहुबली बनेगा', यूजर्स ने कहा- 'डॉक्टर की जरूरत है'

हाल ही में राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में राखी अपना फेक बेबी बंप दिखा रही हैं।

मुंबई, 14 जुलाई: ड्रामा क्वीन राखी सावंत एंटरमेंट का डोज देने के लिए एक भी दिन कैसे मिस कर सकती हैं? बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की खबर जबसे सामने आई है, राखी पर भी ये बुखार चढ़ता नजर आ रहा है। बीते दिनों राखी ने कहा था कि उनका बच्चा मसीहा होगा, जो दुनिया के दर्द दूर करेगा। अब राखी का एक नया वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें वे अपना फेक बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। राखी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यूजर्स ड्रामा क्वीन के इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन्स दे रहे हैं।

ये कैसा बेबी बंप?

ये कैसा बेबी बंप?

राखी सावंत का ये वीडियो विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वे अपना फेक बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिख रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस को मस्ती करते हुए देखा जा सकता है।

मसीहा को जन्म दूंगी- राखी

दरअसल, राखी ने ये बेबी बंप बलून से बनाया है। बलून से बेबी बंप बनाकर राखी कहती हैं कि मैं एक मसीहा को जन्म दूंगी। राखी कहती हैं कि पापी लोगों को सुधारने के लिए बाहुबली आएगा।

पापियों का खात्मा होगा- राखी

पापियों का खात्मा होगा- राखी

पैपराजी से बात करते हुए राखी बोलीं कि ये बहुत शरीफ और शुद्ध हैं। ये आदिल के बच्चे हैं। बहुत भ्रष्टाचार, मर्डर, चोरी और वॉर हो रहे हैं। दुनिया में बहुत बुरे काम हो रहे हैं। ऐसे में भगवान ने मुझे दो मसीहा दिए हैं। ये मसीहा बाहर आएंगे और तुम जैसे पापियों का खात्मा करेंगे।

राखी ने खोला बेबी बंप का राज

राखी ने खोला बेबी बंप का राज

इसके बाद राखी बोलीं मेरा बच्चा बाहुबली बनेगा। फिर कुछ देर बात राखी ने अपने फेक बेबी बंप का राज खोल ही दिया। राखी ने बताया कि उन्होंने पेट में दो गुब्बारे रखे हैं। इसके बाद राखी के ये गुब्बारे फूट गए।

आदिल संग रिलेशनशिप में हैं राखी

आदिल संग रिलेशनशिप में हैं राखी

बताते चलें कि राखी सावंत इन दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी संग रिलेशनशिप में हैं। एक्ट्रेस को अकसर आदिल के साथ स्पॉट किया जाता है। राखी कहती हैं कि आदिल ने उन्हें प्रपोज करने के लिए नई बीएमडब्ल्यू भी खरीदी।

पेशे से बिजनेसमैन हैं आदिल

पेशे से बिजनेसमैन हैं आदिल

आदिल दुर्रानी पेशे से एक बिजनेसमैन हैं। राखी सावंत अपने लविंग ब्वॉय के साथ काफी खुश हैं और इस बात की गवाही एक्ट्रेस की वीडियोज और फोटोज देते हैं। राखी और आदिल की जोड़ी भी फैंस को खूब भाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+