मुंबई पुलिस पर राखी सावंत ने उतारा गुस्सा, कहा- मुझे इंसाफ नहीं दिला सकते तो फिर दूसरी औरतों को......

Rakhi Sawant On Mumbai Police: आदिल के बारे में राखी ने बताया- आदिल ने उस ईरानी लड़की को बुलाया था जिसके साथ उसने कथित तौर पर रेप किया था। आदिल ने उससे कहा कि वह मुझे तलाक देने के बाद उससे शादी कर लेगा।

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant On Mumbai Police: सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत इन दिनों काफी परेशान चल रही हैं। राखी सावंत के अनुसार उनके पति आदिल खान दुर्रानी ने उन्हें धोखा दिया है। राखी ने आरोप लगाया है कि आदिल खान उनके पैसे और गहने लेकर भाग गया था और एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में भी था। फिलहाल आदिल खान को न्यायकि हिरासत मिली हुई है। वहीं राखी सावंत भी अपने अपनी पर्सनल जिंदगी की परेशानियों से बाहर निकलकर दुबई में एक एक्टिंग अकादमी खोलने की प्लानिंग कर रही हैं और अपने प्रोफेशन में दोबारा लौटने की तैयारी कर रही हैं। आपको बता दें कि राखी सावंत फिलहाल दुबई में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फैंस को अपने पति आदिल खान दुर्रानी के मामले में नया अपडेट दिया है। राखी ने अपने लेटेस्ट वीडियो में ऐसे कई खुलासे किए हैं जिन्हें जानने के बाद आप हैरान हो जाएंगे।

आदिल के बारे में राखी ने किया नया खुलासा

आदिल के बारे में राखी ने किया नया खुलासा

राखी सावंत ने लाइव वीडियो में बताया कि उनकी मां के निधन को अब एक महीना पूरा हो चुका है लेकिन उनकी शादीशुदा जिंदगी खराब हो चुकी है। वहीं आदिल के बारे में राखी ने बताया- आदिल ने उस ईरानी लड़की को बुलाया था जिसके साथ उसने कथित तौर पर रेप किया था। आदिल ने उससे कहा कि वह मुझे तलाक देने के बाद उससे शादी कर लेगा। ऐसे में उसने उस ईरानी लड़की से अपने खिलाफ मामला हटाने के लिए कहा है। '

राखी ने कहा- आदिल मुझे बेवकूफ मत बनाओ

राखी सावंत ने वीडियो में आगे कहा- आदिल, तुम मूर्ख हो, बिल्कुल गलत कर रहे हो। तुम हर औरत से यही कहते हो। तुम जेल में हो। मुझे और बाकी औरतों को बेवकूफ बनाना बंद करो। दूसरी औरतें तुमसे शादी कैसे करेंगी? मैं नहीं करूंगी। तुम तलाक ले लो। मैं तुम पर केस करूंगी। तुमने मुझे धोखा दिया है। तुमने मेरे साथ कोर्ट मैरिज की, निकाह किया। तुम मुझे कैसे थोड़ सकते हो।

'तुमने मुझे हर तरफ से खत्म कर दिया है'

'तुमने मुझे हर तरफ से खत्म कर दिया है'

वीडियो पर ही राखी सावंत फूट फूटकर रोने लगीं। रोते हुए राखी ने कहा- कितना सताओगे। मार डालोगे। दिल का खून कर दिया, जिंदगी का भी करोगे क्या। तुमने मुझे मानसिक और शारीरिक रूप से खत्म कर दिया है। मेरे पास मेरी मां और भगवान का आशीर्वाद है। जितना गिराओगे में उतना ही उठूंगी। राखी ने लाइव वीडियो में आगे कहा- एक ही बार गिरूंगी वो भी कबर में। मैं उठूंगी चाहे आप मुझे कितना भी गिराने की कोशिश करें। मैं सुबह उठती हूं और नमाज अदा करती हूं क्योंकि तुमने मुझे इस्लाम कबूल करवाया है। वो बहुत ताकतवर है।

'मुंबई पुलिस ने मेरी मदद नहीं की'

'मुंबई पुलिस ने मेरी मदद नहीं की'

इतना ही नहीं, राखी सावंत ने वीडियो में बताया कि वह ओशिवारा पुलिस से बेहद नाखुश हैं जहां उन्होंने आदिल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। राखी ने कहा- मैं उनसे आदिल का फोन मांगती रही..थक गई मैं चिल्ला चिल्ला कर। मेरा एक केस सॉल्व कर देते तो क्या हो जाता। मुझे दुख होता है। उन्होंने आदिल से मेरे बैंक स्टेटमेंट और मेरे लिए गए पैसों की कोई पूछताछ नहीं की। उन्होंने कुछ नहीं किया।

'आदिल का फोन ढूंढना जरूरी है'

'आदिल का फोन ढूंढना जरूरी है'

राखी ने आगे कहा- आप उसका फोन भी नहीं लाए ढूंढ़ के। आपने उसे आजाद क्यों छोड़ दिया और अदालत में उसके खिलाफ कोई सबूत भी पेश नहीं किया। आप एक सेलिब्रिटी को न्याय नहीं दे पाए, एक आम आदमी आपसे क्या उम्मीद करे? हर इंसान को, चाहे वह खाकी हो या खादी, यहीं भुगतना है।

'भगवान मेरे लिए सबूत लाएंगे'

'भगवान मेरे लिए सबूत लाएंगे'

राखी ने वीडियो में आगे कहा- भगवान मेरे लिए सबूत लाएंगे। हम सब उसकी बातों में आ गए। कैसे पटाया हम लोगों को। राखी ने भगवना से प्रार्थना करते हुए कहा- आपको उसका फोन नहीं मिला। हमारे वीडियो, गंदे वीडियो, मेरे और बाकी भी लड़कियों के गंदे वीडियो उसके फोन में थे। मुझे भगवान पर पूरा विश्वास है। तुम सब एक तरफ और मेरा खुदा एक तरफ। मैं प्रार्थना कर रही हूं कि उसका फोन मिल जाए। लेकिन मुझे पता है कि पुलिस इसे नहीं ढूंढ पाएगी, हालांकि मुझे मैसूर पुलिस पर भरोसा है जो मेरी मदद कर सकती है।

'आदिल मुझसे बदला जरूर लेगा'

'आदिल मुझसे बदला जरूर लेगा'

राखी ने वीडियो में कहा- आदिल पर भरोसा मत करो। ढूंढो उसका फोन, नहीं तो हमारे वीडियो वायरल हो जाएंगे। नहीं तो वह मुझसे बदला लेगा। क्या आप देखना चाहते हैं कि उसने ये वीडियो कैसे बनाए और पैसे के लिए कैसे बेचे? अपनी बीवी तक को उसने नहीं छोड़ा तो वह दूसरी लड़कियों को क्या छोड़ेगा। राखी ने आगे कहा- मैं आदिल से बदला जरूर लूंगी और जिंदगी में सफल होकर दिखाऊंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+