'कोई ईमान धर्म है या नहीं' जानी दुश्मन से पक्की दोस्त बनीं राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा, यूजर्स का चकराया दिमाग

आदिल खान दुर्रानी के जेल जाने के बाद राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा के बीच गहरी दोस्ती हो गई है। दोनों का साथ में वीडियो देखकर फैंस काफी हैरान हैं।

Sherlyn Chopra Supports Rakhi Sawant: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों कोर्ट के चक्कर काट रही हैं। उन्होंने अपने पति आदिल दुर्रानी के खिलाफ घरेलू हिंसा समेत कई आरोप लगाए थे और पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है। जिसके बाद पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन, इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। शर्लिन चोपड़ा और राखी सावंत जो पहले कभी एक दूसरे की शक्ल देखना पसंद नहीं करती थी वह अब अच्छे दोस्त बन गए हैं।

शर्लिन चोपड़ा और राखी सावंत बने पक्के दोस्त

शर्लिन चोपड़ा और राखी सावंत बने पक्के दोस्त

आदिल खान दुर्रानी के जेल जाने के बाद अब दो दुश्मन एक हो गए हैं। जी हां राखी सावंत की एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा के साथ दिन-ब-दिन दोस्ती बढ़ती जा रही है। अब ये सब देखकर यूजर्स अपना माथा पीट रहे हैं। राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों एक दूसरे को गले लगाए पैपराजी के सामने पोज देते हुए नजर आए।

वीडियो देख यूजर्स का चकराया दिमाग

अब राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा का ये वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स दोनों को खूब खरी खोटी सुना रहे हैं। दरअसल, पिछले कुछ दिनों शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। जिसके बाद पुलिस ने एक्ट्रेस से काफी देर तक पूछताछ की थी। अब ये सब होने के बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए हैं।

शर्लिन ने राखी को किया किस

शर्लिन ने राखी को किया किस

इतना ही नहीं दोनों का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें राखी सावंत काफी परेशान हैं और उनको खुश करने के लिए शर्लिन चोपड़ा केक लेकर आईं। दोनों ने उस केक को साथ में काटा और एक दूसरे के गाल पर किस किया। वीडियो देख ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच विवाद कभी हुआ ही नहीं था।

यूजर्स ने दिए वीडियो पर ऐसे रिएक्शन

यूजर्स ने दिए वीडियो पर ऐसे रिएक्शन

राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा की ये वीडियो वायरल होने के बाद फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'ये क्या हो रहा है'। दूसरे ने कमेंट किया, 'सब ड्रामा है'। एक और यूजर ने लिखा, 'ये कब दोस्त बनी'। वहीं, एक और यूजर ने लिखा, 'ये क्या हो रहा है भाई'। वहीं एक ने लिखा, 'ये पागल नहीं है इनका दिमाग ही खराब है'।

राखी सावंत ने की शर्लिन की तारीफ

राखी सावंत ने की शर्लिन की तारीफ

राखी सावंत ने शर्लिन चोपड़ा की तारीफ करते हुए कहा था कि, 'मैं शर्लिन का धन्यवाद कहना चाहती हूं उन्होंने मेरे इस मुश्किल समय में मुझे सहारा दिया। एक असल राखी से राखी को मिलाया। मैं एक जिंदा लाश बन चुकी थी'। बता दें कि, इससे पहले राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा के बीच हमेशा जुबानी जंग रहती थी। दोनों अक्सर एक दूसरे के खिलाफ विवादित बयान देते थे। अब इन सबके बावजूद दोनों अच्छे दोस्त बन गए हैं।

Recommended Video

    Rakhi Sawant के Ex Husband Ritesh ने विवाद में बीच में आकर Adil Khan पर दिया बयान | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+