'प्लीज मेरे सलमान भाई को माफ कर दो', बिश्नोई गैंग से राखी सावंत ने कही ऐसी बात, फिर की ये अजीब हरकत
Rakhi Sawant to Lawrence Bishnoi: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के मर्डर के बाद से बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की सुरक्षा को और अधिक बढ़ा दिया गया है। कहा जा रहा है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ है।
सलमान खान को मिली थी जान से मारने की धमकी
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान को पहले भी कई बार जान से मारने की धमकियां दी थीं। एक्टर के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी करवाई गई थी और धमकी भरे लेटर भेजकर एक्टर के परिवार को भी परेशानि किया था।

राखी सावंत ने लॉरेंस बिश्नोई से मांगी माफी
अब सोशल मीडिया की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने सलमान खान की जगह लॉरेंस बिश्नोई से माफी मांगी है। इस समय राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राखी हाथ जोड़कर बिश्नोई समाज से अपील कर रही हैं कि वो सलमान के खिलाफ कुछ भी न करें।
'प्लीज मेरे सलमान भाई को माफ कर दो'
वायरल हो रहे इस वीडियो में राखी सावंत कहती हैं- मैं बिश्नोई समाज से माफी मांगती हूं, प्लीज मेरे सलमान भाई को माफ कर दो। वो गरीबों के दाता हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में राखी सावंत इमोशनल होते हुए हाथ जोड़कर उठक-बैठक भी लगाती नजर आ रही हैं। राखी सावंत का ये वीडियो साफ दर्शा रहा है कि वह सलमान खान को लेकर कितनी पेरशान हैं।
राखी सावंत का वीडियो हुआ वायरल
आपको बता दें कि इससे पहले भी जब सलमान खान के घर के बाहर गोली चली थी, तब भी राखी सावंत ने लॉरेंस बिश्नोई से माफी मांगी थी और उनका वो वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। राखी सावंत सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं। वो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगातार वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और लोगों अपने लाइफ के बारे में अपडेट देती रहती हैं।
सलमान खान की बढ़ाई गई सुरक्षा
बाबा सिद्दीकी के मर्डर और लॉरेंस बिश्नोई की धमकी मिलने के बाद अब सलमान खान की सुरक्षा को लेकर ये भी जानकारी सामने आई है कि उन्हें अब वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल सलमना खान के घर के आसपास कोई भी व्यक्ति फोटो नहीं ले सकता है। इसके अलावा गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications