राखी सावंत ने बोली- बिग बॉस में मुझे बुआ बुलाया गया, एक्‍ट्रेस ने बताया क्‍यों करते हैं कंटेस्‍टेस्‍ट ये गलती

नई दिल्ली, 20 अक्‍टूबर। बिग बॉस 15 में दर्शकों को एक बार फिर नाया हंगामा देखने को मिला। कंटेस्टेंट अफसाना खान ने शमिता शेट्टी को लेकर उनकी उम्र को लेकर कमेंट करते हुए उन्‍हें बुढ़ी कहा। जिसके बाद अफसाना की शो के होस्‍ट सलमान खान ने जमकर क्‍लास भी लगाई। यूजर्स ने भी अफसाना की जमकर क्‍लास लगाई थी वहीं बॉलीवुड की ड्रामा क्‍वीन राखी सांवत ने अफसाना के इस व्‍यवहार को गलत बताया और साथ ही बिग बॉस के घर में उनके साथ हुए गलत व्‍यवहार का खुलासा किया है।

rakhi

बिग बॉस 14 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली राखी सावंत ने खुलासा किया कि बिग बॉस के घर में उनक साथ भी वो सब हो चुका है। राखी सावंत ने अफसाना खान ने जो किया वो गलत है। जब वो शो में थी तब उन पर भी ऐसा ही जुबानी अटैक करके नीचा दिखाने की कोशिश की गई थी।

राखी सावंत ने खुसासा किया कि 'बिग बॉस के घर में अली गोनी ने मुझे बुआ बुलाया था। जिसके बाद मैंने उन्हें समझाया था कि आने वाले सालों में वो भी उम्र के एक पड़ाव पर पहुंचेंगे मैं पैनिक नहीं हुई और ना ही उसे कोई फुटेज लेने का मौका लिया। लेकिन उससे साथ में ये भी कहा था बड़ी बहन है और मां है. क्या वो उन्हें बुढ़िया कहकर बुलाते हैं।

राखी सावंत ने कहा लेकिन ये बात भी सच है कि जो लोग बिग बॉस के घर में जाते हैं, वो कभी ना कभी लेकिन अपना आपा जरूर खोते हैं। अफसाना खान के साइकोलॉजिकल अप्रोच और उनकी व्‍यक्तित्‍व को लेकर बात करते हुए राखी सावंत ने कहा अफसाना ने अपने जीवन में बहुत स्‍ट्रल किया। उसे ना तो शिक्षा मिली और ना ही प्‍यार मिला। राखी ने कहा ऐसे लोग अटेंशन पाने के लिए ऐसा करते है। इसके साथ राखी ने कहा मेरे अंदर भी ये चीज हैं लेकिन मैं अब जिंदगी जीने लगी और खुद को ईश्‍वर के आगे समर्पित कर दिया है।

राखी ने कहा आप कुछ भी कर लो लेकिन लोग आपको जज करना नहीं छोड़ेगे। राखी सावंत ने अफसाना को अपनी तरह बताते हुए कहा उसकी तरह मैं भी बिलकुल अकेली थी, लेकिन मैंने कभी हार नहीं मानी और मेहनत से काम किया । लोग कोसेग क्‍यों कि हमें सिखाया नहीं गया कि आराम से कैसे बात करनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+