राखी सावंत का सनसनीखेज खुलासा, बचपन में कंडोम को समझ बैठी थीं गुब्बारा
मुंबई, मार्च 07। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर अपने अटपटे बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में वो अपने पति रितेश से अलग हुई हैं, जिसकी वजह से काफी चर्चाओं में हैं। इस बीच राखी सावंत ने टीओआई को दिए एक इंटरव्यू में कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। दरअसल, इस इंटरव्यू में राखी सावंत से रैपिड फायर सेगमेंट के तहत कुछ सवाल किए गए, जिसमें सभी सवालों का सही-सही जवाब देना होता है। ऐसे में राखी ने इस सेगमेंट के दौरान बताया कि बचपन में वो कंडोम को गुब्बारा समझती थी।

15-16 साल की उम्र में कराई थी ब्रेस्ट सर्जरी
इस इंटरव्यू में राखी से पहले पहले पूछा जाता है कि इंडस्ट्री में उनका सबसे पहला सेलिब्रिट क्रश कौन था? इसके जवाब में राखी सावंत ने बताया कि उनका पहला सेलिब्रिटी क्रश शाहरुश, सलमान और आमिर खान सभी हैं। राखी ने कहा कि उन्हें सभी खान बहुत पसंद हैं। इसके बाद राखी से पूछा गया कि उन्हें फिजिकली ऐसी कौन सी चीज याद है, जिसे सोचकर उन्हें आज भी डर लगता है? तो इसके जवाब में राखी ने बताया कि जब उन्होंने ब्रेस्ट सर्जरी कराई थी तो उन्हें बहुत डर लगा था। राखी ने बताया कि जब वो 15-16 साल की थी तो उन्होंने वो सर्जरी कराई थी।

रितेश भाड़े का पति नहीं था- राखी
इंटरव्यू के दौरान राखी से पूछा गया कि पिछले कुछ समय के अंदर आपको लेकर जो अफवाहें उड़ी हैं, उनमें सबसे गलत अफवाह कौन सी है? इसका जवाब देते हुए राखी ने कहा कि जब वो बिग बॉस के घर में थी तो रितेश को उनका भाड़े का पति कहा जा रहा था, जो बिल्कुल भी सहीं नहीं है, रितेश मेरे भाड़े का पति नहीं था, बल्कि मेरा पति ही था। राखी ने कहा कि मैंने रितेश से शादी की थी और मैंने कुछ भी पब्लिसिटी के लिए नहीं किया था।

अंबानी के घर में जन्म लेना चाहेंगी राखी सावंत
राखी सावंत से इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि वो अगला जन्म किस परिवार में कहां लेना चाहेंगी तो इस पर राखी ने कहा कि वो अगले जन्म में अंबानी या फिर शिल्पा शेट्टी के परिवार में जन्म लेना चाहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications