Rakhi Sawant: कौन है राखी सावंत का पाकिस्तानी लवर डोडी खान? एक्ट्रेस ने बनाई ऐसी प्लानिंग

Rakhi Sawant: सोशल मीडिया की सबसे बड़ी ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई हैं। इन दिनों वह पाकिस्तान घूम रही हैं। वहीं खबर है कि राखी सावंत ने पाकिस्तान में ही तीसरी शादी करने का फैसला कर लिया है।

पाकिस्तान पहुंची हैं राखी सावंत
राखी सावंत इस समय पाकिस्तानी एक्ट्रेस और उनकी करीबी दोस्त हानिया आमिर के साथ अपना समय बिताती नजर आ रही हैं। राखी सावंत की फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसी बीच राखी सावंत ने खुद ही लोगों को बताया है कि वह पाकिस्तान में शादी करना चाहती हैं।

Rakhi Sawant

क्या तीसरी शादी करने वाली हैं राखी सावंत?

-सोशल मीडिया पर राखी सावंत के पाकिस्तान जाने की असली वजह तीसरी शादी को बताया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं कि कौन है वो पाकिस्तानी शख्स जिसने राखी को प्रपोज किया है और एक्ट्रेस ने उस शख्स के साथ शादी से लेकर हनीमून तक की प्लानिंग कर ली है।

-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राखी सावंत इस बार अपनी नई शादी भारत में नहीं बल्कि पाकिस्तान में करेंगी। राखी ने अपनी हालिया पाकिस्तान ट्रिप के दौरान अच्छे शादी के प्रपोजल्स के बारे में भी खुलकर बात की है।

-राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई सारे वीडियोज और फोटोज शेयर किए हैं जिनमें उन्होंने बताया है कि वो डोडी खान (Dodi Khan) से शादी का मन बना रही हैं। आपको बता दें कि राखी सावंत का नाम अब तक कई सारे लोगों के साथ जुड़ चुका है। लेकिन हर बार उनके साथ कोई न कोई घटना जरूर घट जाती है।

राखी सावंत ने चुना नया हमसफर

अब एक बार फिर से राखी सावंत ने अपने लिए नया हमसफर चुन लिया है जिसके साथ वह शादी करने की प्लानिंग कर रही हैं। राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पर डोडी खान का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बोल रहे हैं कि किसने कहा एक्स को भुलाया नहीं जा सकता, बस नेक्स्ट मस्त होना चाहिए। इसके बाद गाना प्ले होता है। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

कौन हैं डोडी खान जिससे शादी करना चाहती हैं राखी सावंत

-राखी सावंत का नाम जिस इंसान के साथ जोड़ा जा रहा है उसका नाम डोडी खान है। डोडी खान पाकिस्तान के फेमस एक्टर और मॉडल हैं।

-डोडी खान के साथ राखी सावंत की ऑनलाइन मुलाकात हुई थी।

-डोडी खान सोशल मीडिया पर भी काफ फेमस हैं।

-कहा जा रहा है कि राखी सावंत ने डोडी खान के साथ शादी से लेकर हनीमून तक की प्लानिंग कर ली है।

डोडी खान को लेकर राखी सावंत ने कही ऐसी बात

-राखी सावंत ने अपनी तीसरी शादी को लेकर कहा है- इंडियंस और पाकिस्तानी एक-दूसरे के बिना कुछ नहीं कर सकते। मुझे पाकिस्तानी लोग पसंद हैं और मेरे वहां फैंस भी हैं। मैं पाकिस्तान के किसी अच्छे इंसान से शादी करना चाहती हूं।

-राखी सावंत ने डोडी खान के बारे में बात करते हुए कहा है- वह एक्टर और पुलिस अधिकारी दोनों हैं। शादी पाकिस्तान में होगी। रिसेप्शन इंडिया में होगा और हम हनीमून के लिए स्विट्जरलैंड या नीदरलैंड्स जाएंगे। हम दुबई में ही सेटल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+