राखी सावंत से मिलने बिग बॉस के घर पहुंचे उनके पति रितेश, फैंस ने पहली बार देखा, फोटो वायरल
राखी सावंत से मिलने बिग बॉस के घर में पहुंचे उनके पति, फैंस ने पहली बार देखा, फोटो वायरल
मुंबई,

राखी के साथ नजर आएंगे रितेश
टीवी शो बिग बॉस के मौजूदा सीजन यानी बिग बॉस-15 में राखी सावंत को पूरव प्रतियोगी की हैसियत से वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली है। आने वाले शो का प्रोमो सामने आया है, जिसमें कहा किया गया है कि राखी के पति रितेश भी इस बार घर के अंदर राखी के साथ दिखेंगे। प्रोमो में एंट्री से पहले फैंस को एक अनजान शख्स की झलक दिखाई दी है जिन्हें राखी का पति रितेश बताया जा रहा है।
राखी ने लिया रितेश से आशीर्वाद
बताय गया है कि राखी के पति भी शो में एंट्री के बाद अभिनेत्री ने उनका आशीर्वाद भी लिया है। रितेश की एंट्री होते ही राखी ने सबसे पहले अपने पति की आरती उतारी और फिर पैर छूकर अपने पति का आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा है। कई लोग तो इसे राखी का एक और ड्रामा बता रहे हैं।

दो साल पहले की थी शादी
राखी सावंत ने दो साल पहले 2019 में अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। राखी सावंत की इन फोटो में दुल्हन बनी नजर आई थीं। उन्होंने कहा था कि पति रितेश अमेरिका में रहते हैं और कैमरे से शर्माते हैं इसलिए तस्वीर नहीं खिंचाते हैं। इसके बाद वो कई दफा अपनी शादी और पति रितेश को लेकर अजीब-अजीब दावे करती रही हैं।

एक बार फिर से राखी की शो में एंट्री
राखी सावंत को लेकर कहा जाता है कि उनके आने से किसी भी शो की टीआरपी बढ़ जाती है क्योंकि वो कुछ ना कुछ विवाद कर देती हैं। बिग 'बॉस सीजन 14' में भी राखी सावंत ने जमकर धमाल मचाया था और अब 'बिग बॉस 15' में राखी शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए धमाकेदार एंट्री दी जा रही हैं। उनको शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली है।












Click it and Unblock the Notifications