'राखी को कुछ हुआ तो बर्बाद...', राखी सावंत के भाई क्या आदिल खान को दी धमकी? दुश्मनों पर फूटा गुस्सा

Rakhi Sawant Hospitalised: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हमेशा लोगों को अपनी अतरंगी अंदाज से हंसाने वाली राखी खुद बीती रात अस्पताल में भर्ती हो गई थीं। जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस को दिल से जुड़ी गंभीर बीमारी से जुझ रही हैं।

राखी सावंत के अस्पताल में भर्ती होने की खबर से फैंस हैरान रह गए। वह एक्ट्रेस की सलामती की दुआ मांग रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने इसे पब्लिक स्टंट बताया। इस बीच अब राखी सावंत के भाई राकेश सावंत ने बताया कि आखिर कैसे एक्ट्रेस की तबीयत बिगड़ी। साथ ही उन्होंने राखी के एक्स पति आदिल खान दुर्रानी पर भी गंभीर आरोप लगाए।

Rakhi Sawant

टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में राकेश ने कहा कि, 'लोगों ने राखी को धोखा दिया है और उसके फेम का पॉपुलर होने के लिए इस्तेमाल किया है। मेरी मां की मौत के बाद कई लोग उसके खिलाफ षडयंत्र रच रहे हैं। आदिल ने भी मेरी बहन के सारे पैसे छीन लिए हैं।'

राकेश ने आगे कहा कि, 'आदिल ने राखी के आसपास के लोगों को अपने साथ मिला लिया है और उसके खिलाफ इस्तेमाल कर रहा है। आदिल पुलिस को पैसा खिलाकर राखी के खिलाफ सबूत दिखा रहा है। वहीं पुलिस और मीडिया भी उसका साथ दे रहे हैं। पुलिस ने भी चार्जशीट नहीं दी है ताकि वो बेल ले सके। लेकिन मुझे भगवान पर पूरा भरोसा है कि वह हमारे साथ न्याय करेगा।'

राकेश ने बताया कि आखिर किस वजह से राखी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि, 'मेरी बहन को आज इतना तनाव में है उसको दिल की बीमारी हो चुकी है। जिन लोगों को कोई नहीं जानता था वह राखी की वजह से फेमस हो गए हैं। इन्हीं लोगों ने उसको धोखा दिया है। अगर राखी को कुछ हुआ तो इनकी जिंदगी तो बर्बाद होगी ही और देश में राखी के सारे फैंस जो मौजूद हैं वो लोग इनको नहीं छोड़ेंगे। मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा कि उसका ऑपरेशन हो जाए और वह फिर से हंसे और खुश रहे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+