कैमरे के सामने ही आदिल को सुनाने लगीं राखी सावंत, आखिर अचानक एक्ट्रेस को क्यों आया गुस्सा?
वैसे तो राखी आदिल से काफी खुश रहती हैं लेकिन हाल ही में राखी ब्वॉयफ्रेंड से काफी नाराज दिखीं। राखी मीडिया से बातचीत करते-करते अचानक ब्वॉयफ्रेंड आदिल पर भड़क उठीं।
मुंबई, 30 सितंबर: राखी सावंत अकसर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अपने ब्वॉयफ्रेंड संग राखी अकसर स्पॉट होती हैं और अपने फैंस को एंटरटेन करने के लिए कुछ न कुछ करती रहती हैं। वैसे तो राखी आदिल से काफी खुश रहती हैं लेकिन हाल ही में राखी ब्वॉयफ्रेंड से काफी नाराज दिखीं। राखी मीडिया से बातचीत करते-करते अचानक ब्वॉयफ्रेंड आदिल पर भड़क उठी और देखते ही देखते वे आदिल गुस्सा होकर साइड चली गईं।

लाइमलाइट में रहती हैं राखी
राखी सावंत लाइमलाइट में रहने के लिए क्या-क्या करती हैं, उनका सोशल मीडिया इस बात का सबूत है। राखी को अटेंशन काफी पसंद है। लेकिन कई दफा कुछ ऐसा हो जाता है, जो राखी को बिल्कुल भी रास नहीं आता।
सिंगर एनरिके को लेकर बोलीं राखी
इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। फेमस पॉप सिंगर एनरिके इग्लेसियस के वीडियो पर राखी रिएक्ट कर रही थीं। पैपराजी ने राखी से पूछा कि उस वीडियो पर वे क्या कहना चाहेंगी। तो राखी ने कहा कि मैं समझी नहीं। इसके बाद एक्ट्रेस बोलीं कि क्या फर्क पड़ता है। एनरिके की किस ही इतनी महंगी है, करना ही चाहिए।

आदिल ने राखी को किया नाराज
इस बीच पैपराजी ने पूछा कि आदिल भी आपको ऐसे करें तो? राखी ने इस सवाल पर ध्यान नहीं दिया लेकिन आदिल इसका जवाब देते दिखे। उधर राखी अपनी बात दूसरे पैपराजी से कर ही रही थीं कि आदिल ने एक्ट्रेस की बात में खलल डाल दिया।

भड़क उठीं राखी
इसपर भड़के हुए राखी ने कहा कि यार आप क्या करते हो? कैमरा चालू है। आप बात कर लो। मैं चली जाती हूं। इतना बोलकर राखी पीछे भी हट गईं। फिर राखी कहती हैं कि ऐसा थोड़े ही होता है। मैं बात कर रही हूं। आप बोलने लग जाते हो। राखी ने गुस्से में कहा कि कल भी आपने ऐसा ही किया था।

बेचारे आदिल की बोलती की बंद
राखी का ऐसा रिएक्शन देखकर बेचारे आदिल चुप हो जाते हैं। लगता है राखी आदिल से काफी नाराज हैं। अब देखना ये होगा कि आदिल अपनी लविंग गर्ल को कैसे मनाते हैं।

क्या बिग बॉस का हिस्सा होंगी राखी?
बताते चलें कि इन दिनों राखी सावंत 'बिग बॉस 16' का हिस्सा बनने को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। राखी खुद भी यही चाहती हैं कि वे शो का हिस्सा बनें। इतना ही नहीं, वे आदिल संग शो में एंट्री लेना चाहती हैं और ये भी ख्वाहिश रखती हैं कि सलमान खान खुद उनका कन्यादान करें।












Click it and Unblock the Notifications