Rakhi Sawant ने पाकिस्तान में ढूंढा दूल्हा? क्या PAK में करेंगी तीसरी शादी? सामने आया ये बड़ा सच

Rakhi Sawant: सोशल मीडिया क्वीन और एक्ट्रेस राखी सावंत अपने अतंरगी ड्रामे के चलते सुर्खियों में छाई रहती हैं। पिछले कुछ समय से वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। यही कारण है कि लोग उन्हें सोशल मीडिया की ड्रामा क्वीन भी कहते हैं।

राखी सावंत की तीसरी शादी
राखी सावंत अब तक दो शादियां कर चुकी हैं लेकिन उनकी दोनों शादियां ही दर्दनाक तरीके से टूट गई थीं। फिलहाल राखी सावंत की तीसरी शादी की खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि वह जल्द ही तीसरी बार शादी करने वाली हैं।

Rakhi Sawant

राखी को पाकिस्तान में मिल रहे शादी के प्रपोजल

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राखी सावंत इस बार अपनी नई शादी भारत में नहीं बल्कि पाकिस्तान में करेंगी। राखी ने अपनी हालिया पाकिस्तान ट्रिप के दौरान अच्छे शादी के प्रपोजल्स के बारे में भी खुलकर बात की है।

पाकिस्तान में शादी करना चाहती हैं राखी सावंत

-टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में राखी सावंत ने कहा है कि वह पाकिस्तान में शादी करना चाहती हैं। राखी ने कहा है- मुझे पाकिस्तान से बहुत प्रपोजल मिल रहे हैं। जब मैं पाकिस्तान गई तो उन लोगों ने देखा कि मेरी पिछली दो शादियों में मुझे कितना परेशान किया गया था। मैं निश्चित रूप से पाकिस्तान में शादी करने के बारे में सोचूंगी।

-राखी ने कहा कि कई पाकिस्तानी और इंडियन कपल शादी करके यूएस और दुबई में सेटल हो गए हैं और अच्छे से जिंदगी गुजार रहे हैं। इस तरह की शादी दो देशों के बीच में शांति और समझ को प्रमोट भी करती है।

-राखी सावंत ने आगे कहा- इंडियंस और पाकिस्तानी एक-दूसरे के बिना कुछ नहीं कर सकते। मुझे पाकिस्तानी लोग पसंद हैं और मेरे वहां फैंस भी हैं। मैं पाकिस्तान के किसी अच्छे इंसान से शादी करना चाहती हूं।

राखी सावंत का नया बॉयफ्रेंड डोडी खान

-वहीं राखी सावंत ने अपने कथित लवर डोडी खान के बारे में बात करते हुए कहा- वह एक्टर और पुलिस अधिकारी दोनों हैं। शादी पाकिस्तान में होगी। रिसेप्शन इंडिया में होगा और हम हनीमून के लिए स्विट्जरलैंड या नीदरलैंड्स जाएंगे। हम दुबई में ही सेटल होंगे।

-आपको बता दें कि डोडी खान ने हाल ही में राखी सावंत से इंस्टाग्राम पर पूछा है कि बारात कहां लेकर आनी है।

राखी सावंत की 2 दर्दनाक शादियां

-जानकारी के अनुसार राखी सावंत की पहले 2 शादियां हो चुकी हैं और दोनों का ही अंत काफी दर्दनाक हुआ था। राखी ने पहली शादी रितेश सिंह के साथ की थी। पहले कई दिनों तक राखी ने रितेश को छुपा कर रखा था, फिर वो रितेश को लेकर बिग बॉस पहुंची थीं। लेकिन ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई।

-इसके बाद राखी सावंत ने दूसरी शादी आदिल खान दुर्रानी से की थी। बाद में राखी ने आदिल पर कई आरोप लगाए थे। राखी का कहना था कि आदिल उनके साथ मारपीट करता था और उनसे पैसे भी लेता था। राखी ने आदिल को जेल तक भेज दिया था। फिलहाल आदिल ने सोमी खान से शादी कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+