राखी सावंत की तबीयत को लेकर एक्स पति रितेश का चौंकाने वाला खुलासा, कहा- उसे ट्यूमर है जो कि कैंसर से.....
Rakhi Sawant Health: सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। तबीयत खराब होने के चलते उन्हें मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं एक्ट्रेस के एक्स-पति रितेश सिंह ने मीडिया से बात करेत हुए बताया है कि राखी की हालत काफी गंभीर है।
कई गंभीर बीमारियों से जूझ रही हैं राखी सावंत
न्यूज 18 की खबर के अनुसार राखी सावंत के एक्स पति रितेश ने बताया है कि राखी सावंत एक साथ कई गंभीर बीमारियों से जूझ रही हैं। रितेश ने कहा- आमतौर पर राखी की बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाता है। लोगों को लगता है कि वह ड्रामा करती हैं और उन्हें ये सब करना पसंद है। लेकिन इस बार सच में हालत ठीक नहीं है।

राखी सावंत की किडनी और हार्ट में समस्या
एक्स पति रितेश ने बताया- राखी सावंत की किडनी और हार्ट में समस्या आई है। डॉक्टर के मुताबिक राखी के पेट में सूजन है। किडनी भी खराब हुई है और उन्हें हार्ट की हो रही प्रॉब्लम भी है। रितेश ने आगे बताया- डॉक्टर्स ने कई सारे टेस्ट किए हैं, लेकिन सभी टेस्ट की रिपोर्ट्स अब तक नहीं आई है। सोनोग्राफी की रिपोर्ट आ गई है, जिसमें यूट्रस में ट्यूमर दिख रहा है जो कि काफी बड़ा है।
एक्स पति रितेश ने किया चौंकाने वाला खुलासा
रितेश ने बताया- ये ट्यूमर कैंसर ग्रस्त है या नहीं, डॉक्टर अब इसकी जांच कर रहे हैं। हालांकि डॉक्टरों को शक है कि ये कैंसर ग्रसित हो सकता है। कुल मिलाकर राखी की हालत एकदम सही नहीं है। राखी मेंटल और फिजिकल पेन से गुजर रही हैं। रितेश की मानें तो पिछले एक साल में राखी के साथ बहुत कुछ हुआ है। वह काफी तकलीफ में हैं।
रितेश ने कहा- राखी को ट्यूमर जिसमें कैंसर हो सकता है
रितेश ने आगे कहा- राखी हंसकर अपनी बातें लोगों के सामने रखती हैं, इसीलिए लोग उन्हें कभी सीरियसली लेते ही नहीं। कई बार उसके साथ मारपीट हो चुकी है। उसने इस बारे में लोगों को बताया है लेकिन किसी ने उन पर विश्वास नहीं किया। लोगों को लगता है कि वह मजाक कर रही हैं। मैं जानता हूं कि वह सही बोल रही होती है। इन सब चीजों का उसके हेल्थ पर असर हुआ है और अब उसकी जान पर बन आई है। अभी हम सिर्फ उसकी रिकवरी का इंतजार कर रहे हैं।
राखी सावंत की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है
बातचीत के दौरान रितेश ने बताया- फिलहाल राखी सावंत की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पूरे घर का खर्च वो अकेले ही संभालती है। हालांकि, अभी का मेडिकल बिल ज्यादा नहीं हुआ है और इसकी पेमेंट वो खुद ही कर रही है। आपको बता दें कि अस्पताल से राखी सावंत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। उनकी फोटोज को देखने के बाद लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और सलामती की दुआ मांग रहे हैं। हालांकि कुछ लगो अभी भी इसे राखी का ड्रामा ही कह रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications