नई नवेली दुल्हन संग दिखे राखी सावंत के Ex पति आदिल, सरेआम बीवी संग की ऐसी हरकत... सामने आया VIDEO

Adil Durrani Spotted with Somi: राखी सावंत के एक्स पति आदिल दुर्रानी अपनी दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। आदिल ने एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट सोमी खान से शादी की है। एक्स की शादी के बाद राखी सावंत ने भी मीडिया के सामने खूब बयानबाजी की। हालांकि तमाम वीडियोज और तस्वीरों से साफ पता चल रहा है कि आदिल अपनी पत्नी सोमी संग कितने खुश हैं। हाल ही में दोनों को शादी के बाद स्पॉट किया गया तो आदिल ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी।

दरअसल, हाल ही में आदिल दुर्रानी और सोमी खान साथ में नजर आए। नई नवेली दुल्हन सोमी के चेहरे पर शादी के बाद वाला ग्लो साफतौर पर नजर आ रहा था। आदिल भी बार बार अपनी पत्नी को निहारे जा रहे थे। मानो उनका मन सोमी से नजर हटाने का हो ही नहीं रहा था।

Rakhi sawant ex Husband Adil Durrani

तभी आदिल सोनी के करीब आए तो उनके माथे पर किस कर दिया। ये सब देखकर सोमी शर्म के मारे लाल हो गईं। देखते ही देखते पैपराजी भी हूटिंग करने लगे। ऐसा करते देख सोमी को और भी ज्यादा शर्म आ गई। सोमी मुस्कुराने लगी और ये क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इस क्लिप पर अब फैंस ढेरों रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि कई लोगों ने गुस्सा भी जाहिर किया कि सोमी को मांग में सिंदूर भरना चाहिए था मगर उन्हें देख कर कहीं से भी नहीं लग रहा है कि वे नई नवेली दुल्हन हैं। वहीं एक और यूजर ने कहा कि आदिल दुर्रानी को आखी सावंत का पैसा वापस कर देना चाहिए।

एक यूजर ने कहा कि आदिल दुर्रानी राखी जैसी लड़की डिजर्व नहीं करते थे। सोमी और आदिल साथ में कितने प्यारे लगरहे हैं। ये दोनों बेहद सुंदर लग रहे हैं साथ में। एक और यूजर ने कहा कि आदिल और सोमी को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये फैंस को शानदार कपल गोल्स दे रहे हैं।

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+