एयरपोर्ट पर रोती रह गईं राखी सावंत लेकिन नहीं आए आदिल, क्या फिर टूटा ड्रामा क्वीन का दिल?

ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान के लिए प्यार इजहार करने से पीछे नहीं हटती। लेकिन, इतना प्यार करने के बावजूद राखी को आदिल ने धोखा दे दिया।

मुंबई, 20 जुलाई: राखी सावंत अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान से कितना प्यार करती हैं ये किसी से नहीं छिपा। मीडिया के सामने राखी कभी भी आदिल के लिए अपना प्यार जाहिर करने से पीछे नहीं हटती। यहां तक की राखी सोशल मीडिया पर भी आदिल के साथ प्यार भरे पल साझा करती रहती हैं। लेकिन उसी आदिल ने ऐसा क्या कर दिया कि अब राखी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया और मीडिया के सामने भी वह अपने इमोशन को रोक नहीं पाईं।

राखी सावंत का रो-रो कर बुरा हाल

राखी सावंत का रो-रो कर बुरा हाल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर मीडिया के सामने अपनी बात को खुलकर रखती हैं। इसके साथ ही वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर मीडिया के सामने बताने से जरा भी नहीं कतराती। लेकिन इस बार उनके साथ कुछ ऐसा हो गया जिसके बाद उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। इतना ही नहीं वह अपने ये इमोशन पैपराजी के सामने भी नहीं छिपा पाई।

क्या आदिल ने दिया राखी को धोखा?

क्या आदिल ने दिया राखी को धोखा?

राखी सावंत इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। आए दिन वह उनके साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। मीडिया के सामने राखी कभी भी आदिल के लिए अपने प्यार का इजहार करने से जरा भी पीछे नहीं हटती। दोनों ने इतने प्यार भरे पल एक दूसरे के साथ बिताए। लेकिन बीच राह में आदिल ने राखी को धोखा दे दिया। जिसके बाद राखी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

‘मैं बिखर गई हूं'

राखी अक्सर अपने हॉट लुक में नजर आती हैं। लेकिन इस बार जब वह अपने देसी अंदाज में आदिल से मिलने दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची। इस दौरान वह आदिल का इंतजार करती रह गईं लेकिन आदिल वहां नहीं पहुंचे। फिर राखी को परेशान देख जब पैपराजी ने उनसे पूछा, तो उन्होंने रोते-रोते जवाब देते हुए कहा कि, 'नहीं पता कि इसके बारे में खुलकर बोलना सही है या नहीं। कई बार पैपराजी ने अनुरोध किया, जिसके बाद उन्होंने निराशा व्यक्त करते हुए कहा, 'मैं बिखर गई हूं'। मैं आदिल से मिलने के लिए गई और उसने मुझसे मिलने से इनकार कर दिया'।

'अब मैं बात नहीं करूंगी'

'अब मैं बात नहीं करूंगी'

राखी ने कहा, 'आदिल के लिए किया था ये सब दो-ढाई घंटे फ्लाइट में रोते-रोते मेरा काजल फैल गया'। तभी पैपराजी में से किसी ने कहा कि आप एक बार वीडियो कॉल पर आदिल से बात कर लें, इस पर राखी ने एटीट्यूड में जवाब देते हुए कहा, 'नहीं अब मैं बात नहीं करूंगी, क्योंकि कल मैं उनसे मिलने गई थी, मैंने इंतजार किया और वो वहां आए ही नहीं'।

राखी को आया आदिल का फोन कॉल

राखी को आया आदिल का फोन कॉल

हालांकि इसके कुछ देर बाद जब राखी सावंत वापस जाने की तैयारी करने लगी और वह कार में बैठ गईं तो उसी वक्त उन्हें आदिल का फोन कॉल आता है और राखी उन पर अपना गुस्सा जाहिर करती हैं। इस दौरान राखी अपना फोन स्पीकर पर रखती हैं। इसके साथ ही राखी आदिल से मिलने से साफ इंकार कर देती हैं। इसका जवाब में आदिल पूछते हैं कि, आप इतना इगो क्यों ला रही हो? तो इसके जवाब में राखी ने कहा, अब मैं नहीं मिलुंगी और इसके साथ ही राखी ने उसी वक्त कॉल काट दी।

बुस्टर डोज को लेकर राखी ने दिया था ऐसा रिएक्शन

बुस्टर डोज को लेकर राखी ने दिया था ऐसा रिएक्शन

बता दें कि, सोशल मीडिया पर राखी सावंत की अक्सर इस तरह की वीडियो वायरल होती रहती है। इससे पहले उनका एक वीडियो सामने आया था। जिसमें राखी सावंत बूस्टर डोज लगवाती हैं। जिसे लगवाने के बाद उनके अजीब-गरीब रिएक्शन सामने आए। उन्होंने कहा कि, इसे लगवाने के बाद वह 2 रातों से सोई नहीं हैं। इतना ही नहीं उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधा और कहा कि 'मोदी जी ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+