क्या राखी सावंत के गले के नीचे नहीं उतर रही उर्फी जावेद की सक्सेस? बोलीं- 'लाइमलाइट में मैं लेकर आई हूं'
हाल ही में राखी सावंत ने मीडिया से बातचीत के दौरान ये दावा किया कि उर्फी जावेद को लाइमलाइट में लेकर आने वाली वही हैं।
मुंबई,

उर्फी जावेद को लेकर ये क्या कह गई राखी सावंत
राखी सावंत और उर्फी जावेद एक अच्छे दोस्त हैं। दोनों को कई बार साथ में पब्लिक स्पॉट किया गया। राखी और उर्फी आए दिन एक दूसरे के साथ नजर आती हैं। लेकिन इस दोस्ती के बीच अब लगता है धीरे-धीरे तकरार आने वाली है। जी हां राखी सावंत ने उर्फी जावेद को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिससे दोनों की दोस्ती में खटास आ सकती है।

'उर्फी जावेद को मीडिया में लाने वाली मैं हूं'
राखी सावंत ने मीडिया संग बातचीत कर उर्फी जावेद को लेकर अपनी राय रखी। राखी सावंत का कहना है कि उर्फी जावेद उनकी कॉपी कर रही है। हालांकि, वह करियर में अब अच्छा मुकाम हासिल कर चुकी हैं। राखी सावंत को भी लगता है कि उर्फी जावेद सच में एक अच्छी फैशन आइकॉन हैं। इसके साथ ही राखी सावंत का कहना है कि उर्फी जावेद को मीडिया में लाने वाली वह हैं, उससे पहले मीडिया में उर्फी जावेद को कोई नहीं जानता था।

क्या दोनों की दोस्ती में आ जाएगी खटास?
राखी सावंत ने अपने इस बयान से उर्फी जावेद की पहचान पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हो सकता है इसे सुनकर उर्फी जावेद को बुरा लगे। क्योंकि उर्फी के आउटफिट की फैंस से लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स भी तारीफ करते हैं। हाल ही में कॉफी विद करण शो में रणवीर सिंह ने उर्फी जावेद के आउटफिट की तारीफ की थी।

राखी सावंत की फैंस ने लगाई क्लास
अब राखी सावंत का ये बयान फैंस को भी रास नहीं आया और उनको जमकर ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने कहा कि क्या यार, यह कुछ भी बोल सकती है। जो भी लाइमलाइट में आए, उसका क्रेडिट यह खुद ले लेती है। एक और यूजर ने लिखा, राखी आप बेस्ट हैं।

उर्फी जावेद ने राखी सावंत को बताया लेजेंड
इससे पहले उर्फी जावेद ने राखी सावंत की मीडिया के सामने तारीफ की थी और उन्हें लेजेंड कहा था। जिस तरह तुम लोग उनकी बेइज्जती करते हो, क्योंकि वह अपने में रहती हैं, यह गलत है। किस तरह का फेमिनिज्म दिखा रहे हो तुम लोग, जिस तरह तुम लोग मेरी उनसे तुलना करते हो उससे तुम लोगों की घटिया सोच के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications