'आदिल खान जेल से बैठकर मुझे मारने की प्लानिंग कर रहा है', राखी सावंत का दावा- अल्लाह मुझे बचा लो....
Rakhi Sawant Video: राखी सावंत ने अपने लेटेस्ट वीडियो में बताया है कि वह दुश्मनों से बचने के लिए दुआ पढ़ रही हैं क्योंकि उनको पता चल गया है कि उनका पति आदिल उनको मारने की कोशिश करने वाला है।

Rakhi Sawant Video: सोशल मीडिया की सबसे बड़ी ड्राम क्वीन राखी सावंत एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई हैं। राखी सावंत का लेटेस्ट वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। राखी ने एक बार फिर अपनी लाइफ से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। आपको बता दें कि फिलहाल राखी सावंत दुबई में मौजूदहैं। लेकिन उन्होंने वहीं से बैठकर लोगों को एक बड़ी जानकारी दी है। राखी सावंत ने दावा किया है कि मैसूर जेल में बंद उनका पति आदिल खान दुर्रानी अब उन्हें मारने की प्लानिंग कर रहा है।
राखी ने कहा- आदिल मुझे मारना चाहता है
राखी सावंत ने एक नया वीडियो शेयर कर लोगों को ये बात बताई है। राखी ने अपने लेटेस्ट वीडियो में बताया है कि वह दुश्मनों से बचने के लिए दुआ पढ़ रही हैं क्योंकि उनको पता चल गया है कि उनका पति आदिल उनको मारने की कोशिश करने वाला है। वह जेल में बैठकर ही एक्ट्रेस को मारने की प्लानिंग बना रहा है। राखी सावंत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
'मैंने अल्लाह से दुआ मांगी है'
राखी सावंत अपने लेटेस्ट वीडियो में कह रही हैं- दोस्तों मैं एक दुआ पढ़ रही हूं दुश्मनों से बचने के लिए। मेरी जान खतरे में है। अभी-अभी पता चला है कि आदिल खान दुर्रानी जेल में मुझे मारने की प्लानिंग कर रहा है। तो कुरान में ये आयत है तो मैं पढ़ती हूं। राखी दुआ पढ़ने के बाद कहती है- मैंने अभी ये दुआ पढ़ी है। जब यूनुस मछली के पेट में थे तो दिन-रात तीन दिन उन्होंने ये दुआ पढ़ी थी और अब मैंने ये दुआ पढ़ी है।
'मेरा अल्लाह मुझे आदिल से बचाएगा'
राखी सावंत वीडियो में आगे कहती हैं- आदिल... जिसको बचाने वाला अल्लाह है, उसे आप नहीं मार सकते। मैं ईमान में आई हूं और आप मुझे नहीं मार सकते। मेरा बचाने वाला अल्लाह है। मारने वाले से बड़ा। मैंने दुआ पढ़ी है। मेरी दुआ कुबूल हो। तुम मुझे मारना चाहते हो। क्यों? प्रॉपर्टी के लिए? बदला लेने के लिए? देखें वीडियो-
राखी को एक शख्स ने फोन पर बताई आदिल की प्लानिंग
ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक राखी सावंत ने इसके बाद एक फोन कॉल की वॉइस रिकॉर्डिंग भी शेयर की है जिसमें उनका कोई शुभचिंतक उनको आदिल के प्लान के बारे में अपडेट दे रहा है। वह शख्स फोन कॉल में कहता है- मुझे जो अभी पता चला है वो मैं आपको बताना चाहता हूं। मैं अपनी पहचान छिपाकर रखना चाहता हूं और मैं आपका एक शुभचिंतक हूं। आदिल के रूम के कुछ लोग हैं, उन्होंने कुछ लोगों से आपको मारने की डील की है। वह पिछले कुछ समय से ऐसी प्लानिंग कर रहे हैं। वह आपको अधीक्षक के सामने भी जिम्मेदार ठहरा रहा था और यहां तक कि सभी पुलिसकर्मियों को खरीदने के लिए तैयार था।
राखी ने कहा- आदिल ने मेरी मां को मारा है
राखी फिर उस शख्स से फोन पर कहती हैं- जब मैंने रमजान में रोजा रखा था तभी उसको माफ कर दिया था। उसने मेरी मां को मार डाला, मुझे धोखा दिया और मेरा पैसा भी ले लिया...फिर भी मैं उसको माफ करती हूं और सबकुछ अल्लाह पर छोड़ती हूं। आप श्योर हो कि वो मुझे मारने की प्लानिंग कर रहा है? फिर वो शख्स कहता है- हां मैं कंफर्म कर सकता हूं कि वो आपको मारने की प्लानिंग कर रहा है। मैं आपका गवाह बन सकता हूं। मुझे ये भी पता चला है कि उसे इस महीने जमानत मिल जाएगी। प्लीज आप मेरे नाम से शिकायत मत दर्ज कराना। मेरा नाम फरहान है लेकिन पुलिस को मत बताना कि मैंने आपको ये सब बताया है।
'आदिल मुझे जेल से रोज कॉल करता है'
राखी फिर उस शख्स से आगे पूछती हैं कि आदिल ने किसे उनको मारने का कॉन्ट्रैक्ट दिया है? इस पर वह शख्स जवाब देता है- एक आदमी है जिसने मुझे कहा कि मैं आपको आदिल के प्लान के बारे में बता दूं। प्लीज आप सुरक्षित रहिए। आप मेरी बहन जैसी हैं और मैं आपका सिर्फ अच्छा चाहता हूं। राखी सावंत ने बताया कि आदिल उनको रोजाना जेल से कॉल करता है और आई लव यू बोलता है। कहता है कि उसे जेल से बाहर निकालें। वहीं राखी का कहना है कि वह आदिल को माफ कर चुकी हैं लेकिन वह उनसे दूर रहना चाहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications