"I miss you Aai"....मां के निधन से टूटी राखी सांवत, लिखी दर्दभरी पोस्ट

मां के निधन पर फूट-फूटकर रोईं राखी सावंत, सोशल मीडिया पर मां के लिए लिखा भावुक पोस्ट, बोलीं अब मुझे गले कौन लगाएगा मां, मैं आपको बहुत प्यार करती हूं।

Rakhi sawant

टीवी रिएलिटी स्टार राखी सावंत की मां का शनिवार को निधन हो गया है। राखी सावंत की मां जया भेदा का निधन हो गया। मां के निधन पर राखी पर दुख का पहाड़ टूट गया है। बता दें कि राखी की मां का शनिवार को मुंबई के अस्पताल में एंडोमेट्रियल कैंसर के चलते निधन हो गया है। राखी सावंत ने अपनी मां के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी। इंस्टाग्राम पर राखी ने अपनी मां के आखिरी समय का वीडियो शेयर किया है, जिसमे वह काफी रोते हुए दिख रही हैं।

बुरी तरह से टूटीं राखी

बुरी तरह से टूटीं राखी

वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी काफी रो रही हैं और प्रार्थना कर रही हैं कि भगवान मेरी मां को इतना दुख, दर्द मत दो। वीडियो में राखी की मां काफी कराह रही हैं। इंस्टा पर इस वीडियो को शेयर करते हुए राखी ने लिखा, आज मेरी मां का हाथ सर से उठ गया और मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं बचा। मैं अपनी मां से बहुत प्यार करती हूं। आपके बिना कुछ नहीं रहा। अब कौन मेरी पुकार सुनेगा और कौन मुझे गले लगाएगा मां। अब मैं क्या करूं, कहां जाऊं, मैं आपको बहुत याद करती हूं आई।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया

राखी ने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो शेयर करते अपनी मां के साथ की तस्वीरों और वीडियो का एक वीडियो शेयर किया है। राखी की मां के निधन पर संभावना सेठ ने दुख जाहिर करते हुए लिखा, वह हमेशा तुम्हारे साथ रहीं राखी, ईश्वर तुम्हें हिम्मत दे। ओम शांति। जो वीडियो सामने आया है उसमे देखा जा सकता है कि राखी अस्पताल में फर्श पर बैठी हैं और फूट-फूटकर रो रही हैं। राखी की मां के निधन पर फिल्म और टीवी जगत के कई लोगों ने दुख जाहिर किया है।

जैकी श्रॉफ ने कही ये बात

जैकी श्रॉफ ने कही ये बात

दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ ने कमेंट करके लिखा, मैं तुम्हारी मां के निधन पर तुम्हारे दुख को महसूस कर सकता हूं, मैंने अपनी मां, पिता, भाई को खोया है, उनकी आत्मा हमेशा हमारे साथ रहेगी। अभिनेत्री रिधिमा पंडित ने लिखा, मजबूत रहो राखी, मैं अपना प्यार और प्रार्थना तुम्हें दे रही हूं, ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति मिले। गायक अंकित तिवारी ने लिखा, बहुत दुख की बात है राखी, मजबूत रहो, ओम शांति।

मां के करीब थीं राखी

बता दें कि राखी सावंत की मां की उम्र 73 वर्ष थी और वह एंडोमेट्रियल कैंसर से जूझ रही थीं। पिछले तीन साल से वह इससे लड़ रही थीं। कुछ दिन पहले राखी ख्वाजा गरीबन वाज दरगाह शरीफ गई थीं और वहां पर अपनी मां के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की थी। राखी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी मां के वीडियो और तस्वीर को शेयर करती थीं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपनी मां को लेकर एक वीडियो शेयर किया था और कहा था कि मेरी मां के लिए आप सब प्रार्थना करें। बिग बॉस शो के दौरान भी राखी ने अपनी मां को लेकर खुलकर बात की थी और कहा था कि मैं अपनी मां के इलाज के लिए शो कर रही हूं। इसके बाद 2021 में सलमान खान के भाई सोहेल खान ने राखी की आर्थिक मदद की थी और उनके अस्पताल के बिल का भुगतान किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+