राखी सावंत की बेस्टफ्रेंड राजश्री का बड़ा खुलासा, एक्ट्रेस इस शख्स को कर रहीं डेट, जल्द करेंगी शादी का ऐलान!
Rakhi Sawant And Rajshree Controversy: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में छाई हैं। एक्ट्रेस के एक्स हसबैंड आदिल खान दुर्रानी के बाद अब उनकी बेस्ट फ्रेंड राजश्री ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। साथ ही राजश्री ने ये भी बताया कि राखी आदिल से आगे बढ़ चुकी हैं और वह फिलहाल किसी और को डेट कर रही हैं।
राजश्री ने किया बड़ा खुलासा
राखी सावंत की बेस्टफ्रेंड राजश्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर एक्ट्रेस की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। राजश्री ने दावा किया है कि राखी उनके गैरकानूनी काम करने की झूठी अफवाहें फैला रही हैं। अब प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजश्री ने खुलासा किया कि राखी फिलहाल लकी नाम के शख्स को डेट कर रही हैं।

राखी सावंत इस शख्स को कर रही डेट
राजश्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, "लकी बहुत बड़ा लकी है। उसका नाम इतना अच्छा है सोचिये वो कितना लकी होगा। एक दिन राखी अचानक मुझे बोलती है कि मेरी जिंदगी में कोई लड़का है, उसका नाम लकी है। मैं उससे शादी करना चाहती हूं। राखी ने राजश्री से पूछा भी कि 'मैं लकी से शादी करूं या नहीं' तब राजश्री ने कहा, 'ये तुम्हारा निर्णय है तुम्हें जैसा ठीक लगे।'
शादी का भी कर रहे प्लान
इसके अलावा राजश्री ने ये भी बताया कि राखी सावंत के बॉयफ्रेंड लकी पंजाब जलंधर रहने वाले हैं। राजश्री ने कहा कि, 'राखी ने लकी की फैमिली से मेरी वीडियो कॉलिंग पर बातचीत कराई। वहां पर लकी की माँ और उनकी बहन थी। वो बहुत अच्छे घर के लोग हैं। राखी और लकी एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं।' हालांकि फिलहाल इस पर अभी तक राखी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
राखी ने आदिल पर लगाए आरोप
हाल ही में बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में राखी सावंत ने आदिल खान दुर्रानी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि, आदिल मेंरी न्यूड वीडियो बनाकर उसे बेचता था। अभिनेत्री ने दावा किया कि आदिल ने एक ईरानी महिला के साथ मिलकर उसे धोखा दिया। वहीं आदिल ने भी अब तक राखी को लेकर कई बड़े खुलासे किए देखना होगा कि ये विवाद कहां तक जाता है।












Click it and Unblock the Notifications