'राखी-रितेश अब भी हैं शादीशुदा' एक्स पति आदिल खान दुर्रानी ने खोला राज, कहा- 'दुबई जाकर मिलती है'
Rakhi Sawant Ritesh: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। हाल ही में उनकी सर्जरी हुई। राखी के एक्स पति रितेश लगातार उनका ध्यान रख रहे हैं। ऐसे में राखी के दूसरे एक्स पति आदिल दुर्रानी ने एक बड़ा खुलासा किया है।
राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी अक्सर एक दूसरे के साथ जुबानी जंग को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में राखी के एक्स पति रितेश ने दावा किया था कि एक्ट्रेस को लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। ऐसे में राखी के दूसरे एक्स पति आदिल ने रितेश और राखी के रिश्ते को लेकर उनकी पोल खोल दी है।

न्यूज 18 शोशो की रिपोर्ट के मुताबिक, आदिल खान दुर्रानी का कहना है कि रितेश और राखी सावंत का कभी तलाक नहीं हुआ। राखी ने उनसे ये बात छुपाई और उन्हें धोखा दिया है। आदिल ने कहा, वो दोनों हमेशा से साथ थे और उन्होंने अलह होने का सिर्फ ड्रामा किया था। वो अभी भी पति-पत्नी हैं। इतना ही नहीं हमारी शादी होने के बाद भी वह दोनों अक्सर मिलते रहते थे।
आदिल ने ये भी दावा किया कि राखी ने कभी उनको रितेश संग रिश्ते के बारे में नहीं बताया। उन्होंने इसे हमेशा छुपाकर रखा था। शादी के बाद वो दुबई जाकर उससे मिलती थी। यही वजह है कि उन्होंने जेल भेजा ताकि वह रितेश से मिलती रहें। हालांकि आदिल खान के इस बयान पर अब तक रितेश और राखी की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।
बीते दिनों राखी सावंत की अचानक तबियत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, उनके यूट्रस में ट्यूमर था जिसके बाद एक्ट्रेस की सर्जरी कराई गई। लेकिन इस बीच रितेश ने दावा किया है कि राखी की जान को खतरा है। यहां तक कि एक्ट्रेस के वकील ने कहा राखी को लगातार धमकियां मिल रही हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि राखी की हालत अभी भी नाजुक है लेकिन जल्द ही वह ठीक हो जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications