बिग बॉस 15: अभिजीत के कोरोना पॉजिटीव होने से वाइल्ड कार्ड एंट्री में देरी, राखी सावंत आएंगी शो में

मुंबई, 24 नवंबर। बिग बॉस सीजन 15 में एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का लगने वाला है। दरअसल, बिग बॉस में अब कुछ वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली हैं। इनमें सबसे बड़ा नाम एक्ट्रेस और डांसर राखी सावंत का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के मेकर्स ने राखी सावंत को शो में आने के लिए अप्रोच किया है और खबर है कि राखी ने शो में आने के लिए हां भी कर दी है।

अभिजीत को हुआ कोरोना

अभिजीत को हुआ कोरोना

आपको बता दें कि बिग बॉस के घर में बॉटम 6 कंटेस्टेंट्स के नाम घोषित होने के बाद घर में जल्द ही वाइल्डकार्ड की एंट्री होने वाली है। हालांकि ये एट्री मराठी बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट अभिजीत बिचुकले की वजह से रूकी हुई है, क्योंकि अभिजीत की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और इसलिए वाइल्ड कार्ड की एंट्रीज में काफी समय लग रहा है। अभिजीत रश्मि देसाई और देवोलीना के साथ बिग बॉस के घर में प्रवेश करने वाले हैं लेकिन अब मेकर्स ने राखी सावंत को घर में लाने का निमंत्रण दिया है।

बिग बॉस के घर में जाने के ये हैं कोविड प्रोटोकॉल

बिग बॉस के घर में जाने के ये हैं कोविड प्रोटोकॉल

आपको बता दें कि बिग बॉस के घर में एंट्री लेने से पहले कंटेस्टेंट को कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करते हुए कुछ दिनों के लिए क्वारंटीन किया जाता है। क्वारंटीन खत्म होने के बाद और घर में एंट्री करने से पहले कंटेस्टेंट का कोरोना टेस्ट होता है। ये टेस्ट नेगेटिव आने के बाद बिग बॉस के सेट पर एक एंटीजन टेस्ट होता है। इस टेस्ट के नेगेटिव आने के बाद ही बिग बॉस के घर में प्रवेश मिलता है।

दो कंटेस्टेंट होंगे शो से बाहर

दो कंटेस्टेंट होंगे शो से बाहर

आपको बता दें कि बिग बॉस के घर से आज और कल के एपिसोड में दो कंटेस्टेंट्स बाहर जाने वाले हैं। सोशल मीडिया पर फैंस की माने तो सिंबा नागपाल को शो से बाहर कर दिया गया है और अभी उमर रियाज़,जय भानुशाली, राजीव अदतिया, विशाल कोटियन और नेहा भसीन में से कोई एक घर के बाहर जाएगा।

ये भी पढ़ें: TV एक्ट्रेस देवोलीना ने किया चौंकाने वाला खुलासा, मैथ टीचर ने ट्यूशन में मेरे साथ....

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+