Rakhi Sawant के कैंसर की आदिल खान दुर्रानी ने खोली पोल, बताया क्यों हुई एडमिट, कहा- 'जेल जाने से...'
Rakhi Sawant Health Update: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत आए दिन चर्चा में रहती हैं। लेकिन इन दिनों वह अस्पताल में भर्ती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अस्पताल से तस्वीरें वायरल हो रही हैं। राखी के एक्स पति रितेश ने दावा किया कि एक्ट्रेस की हालत नाजुक है। इस बीच अब राखी के दूसरे एक्स पति आदिल खा दुर्रानी का बड़ा बयान सामने आया है।
राखी सावंत के एक्स पति रितेश ने बुधवार को एक्ट्रेस का हेल्थ अपडेट दिया था। उन्होंने कहा था कि राखी की हालत काफी नाजुक है। उनकी एंजियोग्राफी की तैयारी चल रही है। राखी की किडनी और हार्ट में समस्या है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि राखी के पेट में सूजन है।

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, रितेश ने कहा कि, फिलहाल डॉक्टर उसके कई सारे टेस्ट कर रहे हैं लेकिन अभी तक कुछ साफतौर पर नहीं बताया गया है। सोनोग्राफी की रिपोर्ट आ चुकी है जिसमें यूटरस में ट्यूमर बताया जा रहा है जो कि काफी बड़ा है। इस बीच राखी सावंत के दूसरे एक्स पति का बयान सामने आया जिसमें उन्होंने राखी का बीमार होने को ड्रामा बताया है।
आदिल खान दुर्रानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि, 'मैंने एक समाचार देखा, जिसमें बताया गया राखी को दिल की बीमारी है और उनके एक्स पति ने कहा डॉक्टर बोल रहे है कि ये अभी भी कैंसर की संभावना है। लेकिन जब मैंने एक साल पहले उनके सारे टेस्ट करवाए थे तो उनकी एक सर्जरी भी करवाई थी। तब तो उनकी तबियत बिल्कुल ठीक थी। ऐसी तो कोई दिक्कत नहीं थी।'
आदिल खान दुर्रानी ने आगे कहा कि, 'कोर्ट की तारीख पास आ रही है अगर आप कोई भी पब्लिसिटी स्टंट कर रही हैं तो जनता हर चीज जानती है। हर एक इंसान आपको देख रहा है। इससे ज्यादा घिनोनी चीज कोई नहीं हो सकती है। लेकिन अगर आप सच में बीमार हैं तो मैं दुआ करता हूं कि आप जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। मैं किसी का बुरा नहीं सोच सकता।' आदिल खान दुर्रानी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications