राजू श्रीवास्तव की आत्मा की शांति के लिए मुंबई में होगी प्रार्थना सभा, परिवार ने दी जानकारी

जुहू के एस्कॉन टेंपल में दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की आत्मा की शांति के लिए प्रेयर मीटिंग रखी गयी है।

मुंबई, 24 सितंबर: राजू श्रीवास्तव के निधन से उनके परिवार समेत पूरे देश को गहरा सदमा लगा है। परिजनों के लिए ये घड़ी बेहद ही मुश्किल है। अब दिवंगत कॉमेडियन की आत्मा की शांति के लिए मुंबई में एक प्रार्थना सभा रखी गई है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि जुहू के एस्कॉन टेंपल में ये प्रेयर मीटिंग रविवार शाम 4 बजे से 6 बजे तक रखी गयी है।

Raju srivastava

राजू श्रीवास्तव ने 21 सितंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया था। वे 10 सितंबर से अस्पताल में भर्ती थे और जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे। हालांकि, इस बीच उनकी सेहत में सुधार की खबरें भी आ रही थीं लेकिन फिर अचानक राजू की हालत बिगड़ी और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

राजू श्रीवास्तव ने अपनी कॉमेडी से लोगों को खूब हंसाया है। कॉमेडियन ने साल 2014 में राजनीति में भी अपना हाथ आजमाया था। उन्होंने पहले समाजवादी पार्टी ज्वाइन की। फिर इसके कुछ ही दिनों के बाद भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली।

राजू के निधन पर कई सिलेब्रिटीज और नेताओं ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजू के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पीएम के अलावा अरविंद केजरीवाल, अमित शाह और जेपी नड्डा ने भी कॉमेडियन के निधन पर गहरा दुख जताया है।

राजू अपने पीछे पत्नी शिखा श्रीवास्तव और बच्चे अंतारा और आयुष्मान को छोड़ गए हैं। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और बेटा-बेटी भी पिता के गम में बेहद दुखी हैं। ये वक्त परिवार के लिए बेहद ही मुश्किल समय है। ऐसे में फैंस और शुभचिंतकों की संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+