राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी की तैयारियां पूरी, आज इस शहर में लेंगे सात फेरे
मुंबई, 10 नवंबर: एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी करने जा रहे हैं। कई साल से एक दूसरे को डेट कर रहे राजकुमार और पत्रलेखा ने शादी को बहुत ही सीक्रेट रखा है और इस बारे में कोई बात नहीं की है। दोनों के शादी को सीक्रेट रखने के बावजूद शादी के बारे में जानकारी सामने आ गई है। दोनों की शादी का फंक्शन मुंबई से दूर चंडीगढ़ में है। जिसमें कुछ खास मेहमान और परिवार के लोग ही शामिल हो रहे हैं।

आज करेंगे शादी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी का फंक्शवन आज से तीन दिन यानी 10, 11 और 12 नवंबर को चलेगा। राजकुमार राव और पत्रलेखा ने क्योंकि शादी के बारे में खुद कोई घोषणा नहीं की है। ऐसे में ये पूरी तरह से तय नहीं है कि उनकी शादी का कार्यक्रम किस तरह से हैं। ऐसे में आज या कल में किसी दिन दोनों शादी की रस्में पूरी कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज ही दोनों सात फेरे लेंगे।

चंडीगढ़ पहुंचे दोनों के परिवार
शादी के फंक्शन में फिल्म इंडस्ट्री से केवल चुनिंदा मेहमान होंगे, जो पहुंचने शुरू हो गए हैं। पत्रलेखा और राजकुमार का परिवार भी चंडीगढ़ पहुंच गया है। पत्रलेखा का परिवार शिलांग और राजकुमार राव का परिवार हरियाणा से चंडीगढ़ आ चुका है। बताया गया है कि राजकुमार और पत्रलेखा शादी समारोह को छोटा और निजी रखना चाहते थे। इसलिए उन्होंने चंडीगढ़ को चुना और मेहमानों की लिस्ट भी सीमित रखी।

मुंबई में होगा रिसेप्शन!
बताया गया है कि कपल चंडीगढ़ में शादी करने के बाद मुंबई में अपने फिल्मी दोस्तों के लिए एक पार्टी देंगे। इसलिए शादी में उन्होंने बहुत कम लोगों को बुलाया है। दोनों की शादी को लेकर मीडिया में तमाम रिपोर्ट्स हैं। ऐसे में पुख्ता जानकारी तो राजकुमार या पत्रलेखा के सामने आने के बाद ही मिलेगी।

कई साल से कर रहे डेट
37 साल के राजकुमार राव और 32 साल की पत्रलेखा कई साल से एक दूसरे के साथ हैं। दोनों ही एक्टिंग की दुनिया से जुड़े हैं। राजकुमार और पत्रलेखा की प्रेम कहानी एक शूटिंग के दौरान ही शुरू हुई थी। करीब सात साल से दोनों साथ में हैं। अब दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी का फैसला लिया है।

कौन हैं पत्रलेखा
बॉलीवुड एक्ट्रेस पत्रलेखा ने साल 2014 में राजकुमार राव के साथ ही बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पत्रलेखा की पहली फिल्म सिटी लाइट्स थी। जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद पत्रलेखा ने कई फिल्मों में काम किया, जिसमें 'लव गेम्स' और 'नानू की जानू' जैसे नाम शामिल हैं। वहीं राजकुमार राव की बात करें तो बीते कुछ सालों में वो खुद को बतौर एक्टर खुद बॉलीवुड में स्थापित कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications