शादी का एक महीना पूरा होने पर राजकुमार राव ने पत्नी पत्रलेखा संग कीचड़ में रोमांस करते शेयर की तस्वीर, लिखा...

अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी को आज पूरा एक महीना हो गया। इस मौके पर राजकुमार ने कीचड़ में पत्नी संग रोमांस करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो गईं।

मुंबई, 15 दिसंबर। अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी को आज पूरा एक महीना हो गया। इस मौके पर राजकुमार ने कीचड़ में पत्नी संग रोमांस करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो गईं। दोनों इन फोटोज में मौज मस्ती करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए राजकुमार राव ने लिखा 'मेरा यार हो तुम, मेरा प्यार हो तुम, मेरा दिल भी तुम पत्रलेखा। आज पूरा एक महीना हो गया।'

पत्रलेखा बिकिनी में जबकि राजकुमार शॉर्ट्स में आए नजर

पत्रलेखा बिकिनी में जबकि राजकुमार शॉर्ट्स में आए नजर

पहली फोटो में पत्रलेखा बिकिनी जबकि राजकुमार राव शॉर्ट्स पहने दिखाई दे रहे हैं। पत्रलेखा कीचड़ में सनी हुई आंखों पर चश्मा लगाए राजकुमार राव की बांहों में लेटी हुई दिखाई दे रही हैं। राजकुमार राव भी कीचड़ में सने हुए दिखाई दे रहे हैं। राजकुमार ने दूसरी जो पिक्चर शेयर की है वह उनकी शादी की है। उनकी इस पोस्ट पर अभी तक 2,60,000 लाइक्स आ चुके हैं। उनके फैंस के अलावा एक्टर आयुष्मान खुराना, सिकंदर खेर, हुमा कुरैशी और स्टाइलिस्ट अनीता श्रॉफ अदजानिया ने भी दिल की इमोजी के साथ कमेंट किया है। वहीं पत्रलेखा ने भी इस मौके पर अपनी शादी की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में पत्रलेखा ने लिखा, 'कभी तेरा कभी मेरा कभी हमारा - बीथोवेन। पहले ही एक महीना हो गया है।'

पत्रलेखा ने भी शेयर की शादी की तस्वीर, राजकुमार ने किया कमेंट

पत्रलेखा ने भी शेयर की शादी की तस्वीर, राजकुमार ने किया कमेंट

पत्रलेखा द्वारा पोस्ट की गई इस फोटो पर राजकुमार राव ने कई सारी दिल की इमोजी के साथ कमेंट किया है। उनके अलावा भूमि पेडनेकर और दीया मिर्जा ने भी दिल की इमोजी के साथ कमेंट किया जबकि ऋचा चड्ढा ने लिखा, "फिर से बधाई।" बता दें कि दोनों की शादी चंडीगढ़ के ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिजॉर्ट में हुई थी, जिसमें फिल्म निर्माता फराह खान, अनुराग बासु, हंसल मेहता, राज और डीके जैसी हस्तियां शरीक हुईं।

मिस्टर एंड मिसेज माही में नजर आएंगे राजकुमार राव

मिस्टर एंड मिसेज माही में नजर आएंगे राजकुमार राव

वहीं यदि राजकुमार राव के प्रोफेशनल करियर की बात करें तो राव की अगली फिल्म जान्हवी कपूर के साथ होगी। इस फिल्म का नाम है मिस्टर एंड मिसेज माही, जोकि एक क्रिकेट ड्रामा फिल्म है, फिल्म 7 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में राजकुमार महेंद्र और जान्हवी महिमा के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म की टैग लाइन है "No dream is ever chased alone." यानी कोई भी सपना अकेले पूरा नहीं किया जा सकता है। इससे पहले दोनों इस साल आई हॉरर फिल्म रूही में एक साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा राजकुमार राव बधाई दो में भूमि पेडनेकर के साथ नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। राजकुमार की झोली में मोनिका नाम की फिल्म भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+