एटली की 'A6' में दिखेंगे बॉलीवुड और साउथ के दो जाबड़ सुपरस्टार, नाम जान पक्का चकरा जाएगा माथा
सलमान खान एटली की के साथ फिल्म करने जा रहे हैं। जल्द ही इस फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट होगी। फिलहाल इसका नाम A6 है, क्योंकि ये उनके करियर की छठवी फिल्म है। रिपोर्ट्स की माने तो ये दो हीरो वाली फिल्म होगी। सलमान खान के साथ इसमें किसे लिया जाएगा, इस पर भी कई खबरें सामने आईं।
पहले बताया गया कि रजनीकांत इस फिल्म में दिखाई दे सकते हैं। फिल्म में सलमान हैं, ये बात कई इंटरव्यू में खुद एटली बता चुके हैं। अब साउथ इंडस्ट्री से कुछ पोर्टल्स में छपी रिपोर्ट्स की माने तो A6 में रजनीकांत का नाम इस फिल्म में फाइनल हो चुका है। अब जल्द ही इसे पूरे लाव लश्कर के साथ अनाउंस किया जाएगा।

एटली ने कुछ दिनों पहले A6 के बारे में भी अपडेट्स दिया था। फिलहाल इस फिल्म की कास्टिंग पर काम चल रहा है। इस पर बात करते हुए एटली ने कहा, आपको अभी इस फिल्म की कास्टिंग के लिए इंतजार करना होगा। एक बात है कि मैं आप सबको सरप्राइज करने वाला हूं। आप लोग जो सोच रहे हैं वो सब सच है। लेकिन कास्टिंग को सुनकर सभी लोग हैरान हो जाएंगे।
एटली ने आगे कहा, मैं कुछ भी बढ़ा-चढ़ा कर नहीं बता रहा हूं, लेकिन ये सच है कि फिल्म देखकर पूरे भारत को गर्व होगा। फिल्म को हम इस लेवल पर ले जाने की तैयारी में हैं। बस कुछ समय में आपको एक ग्रैंड अनाउंसमेंट सुनने को मिलेगी। हमने इसकी स्क्रिप्ट पूरी कर ली है और अभी प्रिप्रेशन की स्टेज में हैं। A6 को बहुत सारी एनर्जी की जरूरत है।
कुछ दिनों पहले पिकंविला ने सोर्स के हवाले से खबर छापी थी। इसमें उन्होंने लिखा, पिछले एक साल से मेगा प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। फिल्म की कहानी पुनर्जन्म पर बेस्ड होगी ये फिल्म प्रजेंट और पास्ट टाइमलाइन में साथ चलेगी। एटली इसे पीरियड ड्रामा के सेटअप में बनाना चाहते हैं। ताकि दर्शकों को बढ़िया विजुअल देखने को मिल सके। खबरें हैं कि इसमें कमल हास और रजनीकांत भी जुड़ सकते हैं।
ख़ैर, बात करें बेबी जॉन की तो इसमें वरुण धवन के साथ कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव जैसे एक्टर्स हैं। इसे कलीस ने डायरेक्ट किया है। वहीं, एटली और उनकी पत्नी प्रिया ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सलमान खान का एक सीटीमार एक्शन सीक्वेंस है। जिसे खुद एटली ने डिजाइन किया है। फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications