इंटरव्यू लेने आई महिला के प्यार में पागल हो गए थे रजनीकांत, पहली ही मुलाकात में लता को किया था प्रपोज और फिर..
Rajinikanth and Latha Rangachari Love Story: साउथ के सुरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' अपने ओपनिंग डे पर सिनेमाघरों में धूम मचाने में लगी हुई है। इस फिल्म को लोगों से बहुत ही अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्विटर पर लोग फिल्म देखने के बाद अपना फीडबैक भी शेयर कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि फिल्म में रजनीकंत की दमदार एक्टिंग ने सबको एक बार फिर से अपना दीवाना बना दिया है। साथ ही फिल्म के जानदार क्लाइमैक्स की भी जमकर तारीफ की जा रही है। आपको बता दें कि दक्षिण भारत के लोग रजनीकांत की फिल्मों के लिए पागल हुए रहते हैं। रजनीकांत की फिल्म आने पर वह क्रेजी फैंस की तरह सिनेमाघरों के बाहर लगे पोस्टरों पर दूध और फूल अर्पण करते हैं। साथ ही थिएटरों के बाहर पटाखे फोड़कर उत्सव मनाते हैं।
रजनीकांत की शादी को हो चुके हैं 37 साल
रजनीकांत की पर्सनल लाइफ भी किसी सिनेमा की कहानी से कम नहीं है। फिल्मों में आने से पहले रजनीकांत ने काफी संघर्ष किया था। पहले वह कारपेंटर का काम करते थे। फिर उन्होंने बस कंडक्टर की भी नौकरी की थी। हालांकि फिल्मों में आने के बाद उनकी किस्मत चमक गई। रजनीकांत की शादी भी एक रोमांटिक लव स्टोरी को बयां करती है। रजनीकांत ने लता रंगाचारी से शादी की थी। उनकी शादी को 37 साल हो चुके हैं।

रजनीकांत का इंटरव्यू लेने आई थीं लता रंगाचारी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 1980 में रजनीकांत बॉलीवुड फिल्म 'गोलमाल' की तमिल रीमेक 'थिल्लू मल्लू' की शूटिंग कर रहे थे। ये रजनीकांत की पहली कॉमेडी फिल्म थी। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान रजनीकांत ने एक इंटरव्यू दिया था। इंटरव्यू का रिक्वेस्ट एक कॉलेज मैगजीन की तरफ से आया था। कॉलेज की तरफ से जिस महिला को इंटरव्यू लेना था वह कोई और नहीं बल्कि लता रंगाचारी थीं।
पहली ही नजर में लता को दिल दे बैठे थे रजनीकांत
कहा जाता है लता को पहली बार अपने सामने देखते ही रजनीकांत को उनसे प्यार हो गया था। इंटरव्यू के दौरान ही दोनों के बीच दोस्ती भी हो गई थी। दरअसल दोनों का बेंगलुरु से एक खास कनेक्शन था जिसके चलते दोनों पर्सनल बाते करने लगे थे। आपको बता दें कि रजनीकांत फिल्मों में आने से पहले बेंगलुरु ट्रांसपोर्ट सर्विस में बस कंडक्टर की नौकरी करते थे जबकि लता का घर ही बेंगलुरु में था। इस इंटरव्यू के दौरान लता को महसूस हुआ कि सुपरस्टार होने के बाद भी रजनीकांत उनसे कितने प्यार से बात कर रहे हैं।
इंटरव्यू खत्म होते ही शादी के लिए किया था प्रपोज
वहीं रजनीकांत को भी लता से बात करते हुए ये एहसास हो गया था कि लता ही उनकी सोलमेट हैं जिसकी वह इतने दिनों से तलाश कर रहे थे। कहा जाता है कि इंटरव्यू खत्म होते ही रजनीकांत ने बिना देर करते हुए लता को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। रजनीकांत का प्रपोजल सुनकर लता हैरान हो गई थीं। हालांकि लता ने मुस्कुराते हुए कहा था कि रजनीकंत को पहले उनके माता-पिता से बात करनी होगी। इसके बाद दोनों ने पैरेंट्स से मिलने से पहले एक दूसरे को कुछ वक्त दिया। दोनों ने कुछ समय तक एक दूसरे के साथ डेटिंग की।
1981 में रजनीकंत ने की थी शादी
रजनीकांत ने लता से प्यार करने की बात अपने करीबी दोस्त और तमिल सिनेमा के फेमस कॉमेडियन वाई जी महेंद्रन को भी बताई थी। वाई जी महेंद्रन से लता की बहन की शादी होने जा रही थी। ऐसे में उन्होंने ही लता के पैरेंट्स को रजनीकांत के प्रपोजल के बारे में बताया था। दोनों के पैरेंट्स इस शादी के लिए राजी हो गए थे। इसके बाद रजनीकांत और लता ने 26 फरवरी 1981 को शादी कर ली थी। रजनीकांत और लता की दो बेटियां, ऐश्वर्या और सौंदर्या, हैं।
-
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म जियोहॉस्टार पर कब होगी रिलीज? आ गई तारीख! -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO












Click it and Unblock the Notifications