रजनीकांत की 'जेलर' देखने के लिए कर्मचारियों को ऑफिस ने बांटे फ्री टिकट, फिल्म देखने के लिए दी गई छुट्टी

Rajinikanth Jailer: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म रिलीज हो और उनके फैंस का अनोखा अंदाज न देखने को मिले ऐसा होना असंभव है। रजनीकांत की फिल्म को लेकर उनके फैंस हमेशा सुपरएक्साइटेड नजर आते हैं। फिलहाल थलाइवा की फिल्म 'जेलर' आज यानी 10 अगस्त को रिलीज हो गई है और इसका खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। आपको बता दें कि चेन्नई और बेंगलुरु के कई ऑफिसों ने अपने कर्मचारियों को आज रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' देखने के लिए छुट्टी दी है।

ऑफिसों ने कर्मचारियों को दी छुट्टी
सुपरस्टार रजनीकांत की हर फिल्म लोगों के बीच एक अलग ही ट्रेंड सेट करती है। साउथ में लोग रजनीकांत को इंडस्ट्री के भगवान के रूप में पूजते हैं और ऐसे में अगर उनकी कोई फिल्म आने वाली हो तो फिर तो दर्शकों में जश्न का माहौल होता है। इसी बीच खबर है कि चेन्नई और बेंगलुरु के कई ऑफिसों ने आज फिल्म देखने के लिए अपने कर्मचारियों को छुट्टी दे दी है ताकि वह इस मबवी का मजा ले सकें।

jailer

फिल्म 'जेलर' के फ्री टिकट्स बांटे गए
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चेन्नई और बेंगलुरु के कई ऑफिसों में स्टाफ को फिल्म 'जेलर' के फ्री टिकट्स भी दिए गए हैं। आपको बता दें कि रजनीकांत ने इस फिल्म के जरिए करीब 2 साल बाद बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की है। कहा जा रहा है कि उनके इस कमबैक ने धूम मचा दी है। इस फिल्म में रजनीकांत दमदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं।

कंपनियों के नोटिस हुए वायरल
जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर कुछ कंपनियों के नोटिस वायरल हो रहे हैं। इसमें कहा जा रहा है कि एचआर के पास छुट्टियों की एप्लीकेशन से बचने के लिए फिल्म 'जेलर' की रिलीज के दिन छुट्टी का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही स्टाफ को फिल्म के फ्री टिकट भी दिए गए हैं। हालांकि ये नोटिस कितना सही है इसकी पुष्टी कंपनी की तरफ से नहीं की गई है।

कंपनी ने अपने सर्कुलर में लिखी ये बात
इक्नॉमिक्स टाइम्स के मुताबिक यूनो एक्वा केयर कंपनी ने अपने सर्कुलर में लिखा है- सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' की रिलीज के कारण हमने एचआर डिपार्टमेंट में छुट्टी के एप्लीकेशन के ढेर से बचने के लिए 10 अगस्त 2023 को छुट्टी का ऐलान किया है। हम अपने कर्मचारियों को फिल्म का फ्री टिकट भी दे रहे हैं। रजनीकांत हमारे दादाजी, हमारे पिता, हमारी पीढ़ी, हमारे बेटे और हमारे पोते तक की जेनेरेशन के एकलौते 'सुपरस्टार' हैं।

फिल्म 'जेलर' रजनीकांत की 169वीं फिल्म
आपको बता दें कि फिल्म 'जेलर' रजनीकांत की 169वीं फिल्म है। इस फिल्म ने रिलीज होते ही तमिलनाडु के 900 सिनेमाघरों में धूम मचा दी है। रजनीकांत के क्रेजी फैंस इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर कतार में खड़े हैं। कई लोग थिएटरों के बाहर पटाखे फोड़ते नजर आए, वहीं कुछ लोगों ने फिल्म के पोस्टर पर दूध डाला और सिनेमाघरों के बाहर ढोल बजाकर दमदार डांस भी किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+