Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Jailer BO Office Collection: पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत का जादू, जेलर बनकर लूटी वाहवाही

Jailer BO Collection Day 1: सुपरस्टार रजनीकांत की जब भी फिल्म रिलीज होती है तो फैंस उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए एक्साइटेड हो जाते हैं। एक्टर की फिल्म जेलर 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पहले ही दिन फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया। इस बात का अंदाजा फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन से लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं फिल्म ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया।

फिल्म जेलर में रजनीकांत ने पुलिसवाले का किरदार निभाया है। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म जेलर ने पहले ही दिन करीब 44.50 करोड़ का कलेक्शन किया। इस फिल्म को हर भाषा में रिलीज किया गया है। यानि की ये कलेक्शन सिर्फ साउथ का ही नहीं बल्कि सारी भाषाओं का मिलाकर है।

rajinikanth

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म जेलर इस साल 2023 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है। अगर इसी रफ्तार में फिल्म कमाई करेगी तो आने वाले दिनों में रजनीकांत की फिल्म बाकी बॉलीवुड सितारों की फिल्मों को पछाड़ सकती है। इस वीकेंड फिल्म जेलर को 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

नेल्सन द्वारा निर्देशित फिल्म जेलर में रजनीकांत के अलावा तमन्ना, मोहनलाल, शिव राजकुमार और जैकी श्रॉफ अहम भूमिका में नजर आए। इस फिल्म ने तमिलनाडू में करीब 23 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद कर्नाटक में फिल्म ने अच्छी कमाई की है। इसी के साथ पहले दिन 44 करोड़ का कलेक्शन कर रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अब 11 अगस्त को ओएमजी 2 और गदर 2 रिलीज हो चुकी है। देखना होगा कि दोनों फिल्में रजनीकांत की जेलर को कड़ी टक्कर दे पाएंगी या नहीं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+